{"_id":"648962f7a3887457d40e1984","slug":"hritik-roshan-is-shredding-fast-with-morning-workout-nothing-works-better-than-vitamn-dhoop-see-latest-post-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hritik Roshan: ऋतिक ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया फोटो, दिया मजेदार कैप्शन, ग्रीकगॉड से तुलना कर रहे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hritik Roshan: ऋतिक ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया फोटो, दिया मजेदार कैप्शन, ग्रीकगॉड से तुलना कर रहे फैंस
Wed, 14 Jun 2023 12:22 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन के एक्शन, डांस मूव्स और ग्रीक बॉडी का हर कोई दीवाना है। अपनी फिटनेस के लिए वह जिम में घंटों पसीना भी बहाते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर मजेदार कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर किया है। फोटो में ऋतिक रोशन एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन फिटनेस के साथ ही अपने चुटीले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। सुपरस्टार ने चुटीले कैप्शन के साथ अपने वर्कआउट की एक तस्वीर साझा की। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक अपने घर की छत पर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। एक्सरसाइज करते हुए ऋतिक की यह तस्वीर उनके फैंस का काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
फोटो में ऋतिक शर्टलेस एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने पीले रंग की टोपी, जींस और चश्मा पहना हुआ है। वहीं, मुंबई का आकाश-जुहू समुद्र तट के साथ-दिखाई दे रहा है। अपने कैप्शन में, ऋतिक ने अपनी फिल्म कोई मिल गया के जादू के चरित्र का संदर्भ दिया, जिसे 'धूप' पसंद थी।
विज्ञापन
ऋतिक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब आपको जल्दी श्रेड होना होता है, तो विटामिन डी (धूप) से बेहतर कुछ भी काम नहीं करता है। पीला नीला पड़े उससे पहले इसे सोक लीजिए और आगे बढ़ते रहिए।' अभिनेता की इस तस्वीर पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बॉडी ऐसे बनाएं कि चार लोग आपको ग्रीकगॉड से तुलना करें।' एक अन्य फैन ने लिखा कि ऋतिक की सुबह की कसरत क्या वह युद्ध 2 के लिए उचित आकार में आ रहे हैं। वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'कबीर दूसरे मिशन के लिए तैयार हो रहे हैं।'