{"_id":"8d5f01d4-9514-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-back-with-new-goals-esha-deol","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या ईशा फिल्मों में वापसी करेंगी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या ईशा फिल्मों में वापसी करेंगी?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 25 Mar 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने हाल ही में अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया है और हेमा मालिनी ने तय किया था कि शादी के बाद वे ईशा को फिल्मों में काम नहीं करने देंगी।
विज्ञापन
लेकिन अब खबर आ रही है कि ईशा देओल जल्द ही फिल्मों में फिर से वापसी करेंगी।
हाल ही में ईशा एक सांस्कृतिक समारोह में शामिल हुई हैं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उन्होंने अपना फिल्मी करियर पूरी तरह छोड़ा नहीं है, उन्होंने फिलहाल सिर्फ ब्रेक लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "वे जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी। हां, मगर अब वह सोच समझ कर किसी स्क्रिप्ट का चयन करेंगी।"
ईशा ने यह भी कहा है कि उन्हें कई अच्छे ऑफर मिले हैं। सो, वे जल्द ही फिल्मों में काम करेंगी।
ईशा ने बताया कि फिल्म 'रजिया सुल्तान' में उन्होंने अपनी मां के साथ पहली बार काम किया था। उस वक्त वे सिर्फ छह साल की थी।
वह चाहती हैं कि एक बार फिर से वह मां के साथ कुछ वैसे ही किरदार को दोबारा निभाये।
ईशा ने अपनी पिछली फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में अपनी मां और पिता के साथ काम किया है। लेकिन वे हेमा के साथ रजिया सुल्तान जैसी किसी फिल्म में काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन