फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFFM Award 2023 Abhishek Bachchan Nominated for breath 2 for best performance category amitabh express his joy

Amitabh Bachchan: अभिषेक IFFM में 'ब्रीद इनटू द शैडोज' के सीजन 2 के लिए नॉमिनेट, अमिताभ ने ऐसे खुशी की जाहिर

Wed, 26 Jul 2023 02:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 26 Jul 2023 02:43 PM IST
सार

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आगाज होने वाला है। इन अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ चुकी है। बॉलीवुड के जूनियर बच्चन अभिषेक को उनकी सुपरहिट सीरीज ब्रीद- इनटू द शैडोज के लिए नॉमिनेट किया किया।

विज्ञापन
IFFM Award 2023 Abhishek Bachchan Nominated for breath 2 for best performance category amitabh express his joy
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' के सीजन 2 के लिए अभिषेक बच्चन को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न नॉमिनेट किया गया है। बेटे अभिषेक बच्चन को मिले बेस्ट मेल परफॉर्मेंस के इस नॉमिनेशन पर बिग बी यानी अमिताभ बच्चन काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

अभिषेक के इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न नॉमिनेट होने की जानकारी हाल ही में एक फैन ने शेयर की थी। ट्वीट करते हुए फैन ने लिखा, 'अभिषेक बच्चन को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' के लिए बेस्ट मेल परफॉरमेंस की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। अपने हार्ड वर्क और दोहरे किरदार को शिद्दत से निभाने के लिए ये प्रशंसा वह डिजर्व करते हैं। ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। आपकी जीत के लिए दुआ करूंगा जूनियर बच्चन।'

विज्ञापन
विज्ञापन

IFFM Award 2023 Abhishek Bachchan Nominated for breath 2 for best performance category amitabh express his joy
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने फैन के इस ट्वीट पर अपने बेटे पर गर्व करते हुए लिखा, 'मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ है भायू, तुम ये डिजर्व करते हो। शानदार परफॉर्मेंस लव एंड मोर।' बता दें कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवॉर्ड्स 11 से 20 अगस्त के बीच में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के आर्ट्स सेंटर के हैमर हॉल में होंगे।
 

विज्ञापन

इस महीने ही इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के मोस्ट अवेटेड अवॉर्ड्स की एक नॉमिनेशन लिस्ट सामने आई थी। इसमें डार्लिंग्स कांतारा, आगरा, स्टोरीटेलर', 'सीता रामम और 'पोन्नियिन सेलवन वन जैसी फिल्मों को नामांकन किया गया। वहीं, अवॉर्ड्स के लिए जुबली, ट्रायल बाय फायर जैसी सीरीज को भी नॉमिनेट किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'मेड इन हेवेन सीजन 2' में हुई मोना सिंह की एंट्री, OTT पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed