{"_id":"5c930e57bdec222aaf37bcef","slug":"imtiaz-ali-film-will-be-released-next-year-on-valentine-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी इम्तियाज की अनोखी लव स्टोरी, अनिल-मुकेश के नए रिश्ते की भी होगी शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी इम्तियाज की अनोखी लव स्टोरी, अनिल-मुकेश के नए रिश्ते की भी होगी शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 21 Mar 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
इम्तियाज की फिल्म का एक्सक्लूसिव फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपनी अदाकारी से ज्यादा फिल्में छोड़ने की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी रहने वाले पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की तीसरी फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। लव स्टोरीज के मास्टर रहे निर्देशक इम्तियाज अली की ये फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।
फिल्म की तारीख के एलान के साथ इम्तियाज अली ने अपनी इस फिल्म का एक एक्सक्लूसिव फोटो भी अमर उजाला के साथ साझा किया है। दरभंगा, बिहार से निकलकर हिंदी सिनेमा में अपने खास तरह के सिनेमा से अलग पहचान बनाने वाले 47 वर्षीय इम्तियाज अली ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।
'जब वी मेट', 'लव आजकल', 'रॉक स्टार', 'हाईवे' और 'तमाशा' जैसी उनकी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा को शाहिद कपूर से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की अदाकारी के कुछ बेहतरीन आयामों से परिचित कराया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान के साथ 'जब हैरी मेट सेजल' बनाकर तगड़ा कारोबारी घाटा उठाने वाले इम्तियाज एक बार फिर नए कलाकारों पर दांव खेल रहे हैं। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान उनकी अगली फिल्म के लीड कलाकार हैं।

अरसे से इस फिल्म की लव आजकल की सीक्वेल के तौर पर चर्चा होती रही है लेकिन, इम्तियाज अली एक खास मुलाकात में बता चुके हैं कि ये फिल्म बिल्कुल नई कहानी है और लव आजकल से इसका कोई लेना देना नहीं है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है, यहां से पूरी यूनिट उदयपुर जाएगी।
सारा और कार्तिक की इस फिल्म का नाम तय होना अभी बाकी है, लेकिन इम्तियाज अली ने इसे अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज करने का एलान कर दिया है।
14 फरवरी 2020 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी खास किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म से अनिल अंबानी की फिल्म कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट और मुकेश अंबानी की फिल्म कंपनी जियो स्टूडियोज भी एक साथ आ रहे हैं।