‘मैच जिताने वाली पारी…’ अजय देवगन ने संजू सैमसन को सराहा, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम
Bollywood Celebs Reaction: रविवार को भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। इस जीत पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने खुशी जाहिर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार का दिन क्रिकेटर प्रेमियों के लिए खास रहा, भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपने लिए जगह पक्की कर ली। इस खुशी में अजय देवगन भी शामिल हुए। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया।
ये खबर भी पढ़ें: ईरानी अभिनेता ने बॉलीवुड में की 300 फिल्में, एलनाज समेत कई एक्ट्रेस ने कमाया नाम; जॉन-बोमन का क्या है कनेक्शन?
अजय देवगन ने संजू सैमसन को सराहा
अजय देवगन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर देर रात एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘टीम हमेशा तब अच्छी करती है, जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है। और संजू सैमसन क्या मैच जीतने वाली पारी खेली।’ अजय देवगन आगे लिखते हैं, ‘अब सेमी फाइनल में पहुंच गए।’
सेमी फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड की क्रिकेट टीम से होगा।
The boys always deliver when it matters the most! And what a match-winning knock by @IamSanjuSamson
On to the semi finals now 🇮🇳💙 — Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 1, 2026
अजय देवगन के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह 5 फिल्मों में नजर आए थे। वहीं इस साल उनके पास चार फिल्में हैं। इसमें ‘धमाल 4’, ‘दृश्यम 3’, ‘रेंजर’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हर फिल्म अलग-अलग जॉनर की है। किसी में अजय थ्रिलर, सस्पेंस से दर्शकों को हैरान करेंगे तो कहीं खूब हंसाएंगे।