फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Film Festival of Melbourne to celebrate Ranveer Singh 83 Kapil Dev to be the guest of honour

Indian Film Festival: मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में रणवीर की '83' को किया जाएगा सेलिब्रेट, कपिल देव बनेंगे गेस्ट ऑफ ऑनर

Fri, 08 Jul 2022 03:46 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 03:46 PM IST
सार

मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में 1983 में वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर बनी फिल्म '83' को सेलिब्रेट किया जाएगा और साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।

विज्ञापन
Indian Film Festival of Melbourne to celebrate Ranveer Singh 83 Kapil Dev to be the guest of honour
फिल्म '83' में रणवीर सिंह और साथ में कपिल देव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साल 2021 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की '83' को भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता न मिली हो, लेकिन इसे समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी यह फिल्म अब नई उपलब्धि हासिल करने जा रही है। दरअसल मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में फिल्म '83' को सेलिब्रेट किया जाएगा और साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।

विज्ञापन

प्रमुख भारतीय फिल्म महोत्व में से एक
दुनिया के प्रमुख और सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में से एक मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव पिछले दो वर्षों से आयोजित किया गया था। इस साल भी ये फेस्टिवल एक बार फिर आयोजित किया जाएगा। हालांकि वर्तमान समय को देखते हुए यह व्यक्तिगत और ऑनलाइन दोनों तरह से वापसी कर रहा है। बता दें कि कोविड शुरू होने से पहले साल 2019 में शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, विजय सेतुपति, रीमा दास, तब्बू, करण जौहर आदि सिनेमा के दिग्गजों द्वारा ये कार्यक्रम होस्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी महोत्सव की शुरुआत
मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 12 अगस्त की रात में किया जाएगा और 14 अगस्त को पुरस्कार समारोह होगा। फेस्टिवल के लिए 23 भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों का चयन किया गया है। सिनेमा की विविधता का जश्न मनाने के लिए कई भारतीय सितारे भी कार्यक्रम में शिरकत करने मेलबर्न पहुंचेंगे।

विज्ञापन

फेस्टिवल में हिस्सा लेने को उत्सुक हैं कपिल देव
इंडियन फिल्म फेस्टविल 2022 का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए कपिल देव ने कहा 'मैं भारतीय फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। बेस्ट भारतीय सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए यह एक ग्रेट प्लेटफार्म है। मैं वास्तव में मानता हूं कि खेल और सिनेमा न केवल भारतीयों के लिए बल्कि विभिन्न समुदायों और देशों के लिए दो प्रमुख सांस्कृतिक अनुभव हैं, जो हमें एक साथ बांधते हैं।

कपिल देव ने आगे बात करते हुए कहा, 'यह दशकों से कुछ ऐसा है, जिसने लोगों को एकजुट किया है। यह एक गहरा भावनात्मक संबंध है। सिनेमा और खेल दोनों के लिए हमारा प्यार है और जब वे एक साथ आते हैं तो यह सभी के लिए एक पुरस्कृत अनुभव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed