{"_id":"65a227ef684f94d8bc0c96bf","slug":"indian-police-force-star-sidharth-malhotra-told-the-reason-of-why-he-play-roles-of-real-life-heroes-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidharth Malhotra: रियल लाइफ हीरो के किरदार ही क्यों निभाते हैं सिद्धार्थ? अभिनेता ने खुद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidharth Malhotra: रियल लाइफ हीरो के किरदार ही क्यों निभाते हैं सिद्धार्थ? अभिनेता ने खुद बताई वजह
Sat, 13 Jan 2024 11:36 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sat, 13 Jan 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए सिद्धार्थ ही नहीं इस सीरीज के निर्माता रोहित शेट्टी भी ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रख रहे हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में रियल लाइफ हीरो पर आधारित भूमिकाएं क्यों चुनीं?
रियल लाइफ हीरो के किरदार निभाना पसंद
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'मुझे रियल लाइफ के हीरो की भूमिका निभाने में अच्छा लगता है, क्योंकि इन किरदारों के बारे में हमने वास्तव में देखा या सुना है और जब ये हीरो बहादुर काम करके देश को गर्व महसूस कराते हैं, तो इन हीरो की कहानी बड़े पर्दे पर उतारकर दर्शकों तक पहुंचाई जाती है। अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे भू-राजनीति के कुछ हिस्से पसंद हैं। वहीं, जब मैं डाक्यूमेंट्री देखता हूं, तो मुझे वास्तविक जीवन के मिशन पसंद आते हैं। मेरी फिल्म 'शेरशाह' वास्तविक जीवन के नायक पर आधारित फिल्म थी।'
यह भी पढ़ें: इस दिन आएगा 'फाइटर' का ट्रेलर, सिद्धार्थ आनंद ने पोस्ट कर किया तारीख का एलान
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के जीवन को लेकर कही यह बात
अभिनेता ने 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम सभी पुलिस अधिकारियों को देखते हैं। उनके साथ कभी करीब से बातचीत नहीं कर पाते हैं, लेकिन जब आप इस तरह का किरदार निभाते हैं, तो तब आपको एहसास होता है कि असल जीवन में उन्हें कितनी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उनके सामने कितनी चुनौतियां होती हैं। उन्हें निजी जिंदगी में भी कितना संघर्ष करना पड़ता है। मैंने 'इंडियन पुलिस फोर्स' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। इस किरदार को निभाने पर मुझे ये एहसास हुआ कि पुलिस अधिकारी का जीवन कितना चुनौतीपूर्ण होता है।'
इस दिन होगी स्ट्रीम
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की बात करें, तो अभिनेता की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' अमेजन प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी 2024 से स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी ने अपने सहायक सुशांत प्रकाश के साथ किया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और मुकेश ऋषि की मुख्य भूमिकाएं हैं।
यह भी पढ़ें: Agni Chopra: '12वीं फेल' के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि का कमाल, डेब्यू मैच में जड़ा शानदार शतक