सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Kartik Aaryan Dating Mystery Girl Karina Kubiliute Actor Vacation

क्या श्रीलीला के बाद कार्तिक आर्यन की जिंदगी में आई नई मिस्ट्री गर्ल? वेकेशन की तस्वीर ने खींचा फैंस का ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 06 Jan 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Kartik Aaryan Dating Mystery Girl: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन इस वक्त वह अपने करियर से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका नाम एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जोड़ा गया।

Is Kartik Aaryan Dating Mystery Girl Karina Kubiliute Actor Vacation
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार

कार्तिक आर्यन का नाम पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि कार्तिक आर्यन की जिंदगी में नई मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हो चुकी है।

Trending Videos

कार्तिक आर्यन की वेकेशन ट्रिप से मिला हिंट 
कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कीं, जिसमें वह बीच (समंदर) किनारे आराम फरमा रहे हैं। सामने एक बीचबॉल गेम का नेट लगा है। बिल्कुल इसी तरह की लोकेशन की फोटो करीना (Karina Kubiliute) नाम की एक लड़की ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है मिस्ट्री गर्ल करीना? 
जिस लड़की करीना से कार्तिक आर्यन का नाम जोड़ा जा रहा है, वह ग्रीस की रहने वाली हैं और यूके में पढ़ाई कर रही हैं। पहले कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो भी कर रहे थे लेकिन लिंकअप की खबरों के बीच अनफॉलो भी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लड़की की उम्र 18 साल है, जबकि कार्तिक आर्यन की उम्र 35 साल है। इस रूमर्ड कपल के बीच एज गैप काफी ज्यादा है। इस बात की भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बहन की शादी को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, अनन्या पांडे ने शेयर किया पिता का मास्टर प्लान 

कार्तिक आर्यन की फिल्म दर्शकों के लिए तरसी 
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। इसने सोमवार को सिर्फ 30 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि वीकएंड पर तो सिर्फ 7 लाख रुपये इसके खाते में जमा हुए। कार्तिक आर्यन की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 32.30 करोड़ रुपये हुआ है। 

कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं?
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। लेकिन इस साल उनके पास दो फिल्में हैं। एक फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की 'नागजिला' है। वहीं अनुराग बासु की एक अनाम फिल्म भी वह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed