फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Sanjay Leela Bhansali Represent Indian Cinema At 2026 Republic Day Parade

क्या गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनेंगे संजय लीला भंसाली? भारतीय सिनेमा का करेंगे प्रतिनिधित्व

Wed, 21 Jan 2026 11:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 21 Jan 2026 11:48 PM IST
सार

Sanjay Leela Bhansali Represent Indian Cinema At Republic Day Parade: जल्द ही गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राजपथ पर झाकियां निकलती हैं, परेड होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार भारतीय सिनेमा को भी परेड में रिप्रेजेंट किया जाएगा। इस काम के लिए संजय लीला भंसाली को चुना गया है।

विज्ञापन
Is Sanjay Leela Bhansali Represent Indian Cinema At 2026 Republic Day Parade
संजय लीला भंसाली - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

खबर है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा से जुड़ी एक खास झांकी पेश करने का प्लान बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस काम के लिए जाने-माने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को चुना गया है। भारतीय सिनेमा से जुड़ी झांकी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर दिखाई जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह सच में भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल बन जाएगा। 

विज्ञापन

पहली बार कोई डायरेक्टर गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर संजय लीला भंसाली गणतंत्र दिवस के आयोजन का हिस्सा बनते हैं तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय फिल्म डायरेक्टर होंगे। यह भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व की बात होगी। वैसे अभी तक संजय लीला भंसाली या उनकी टीम की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'लव एंड वॉर' के सेट से आलिया भट्ट की तस्वीर हुई लीक, वायरल लुक देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके हैं संजय लीला भंसाली 
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर में संजय लीला भंसाली का नाम आता है। वह बड़े पर्दे पर जादू सा चलाते हैं। अब तक ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसे उम्दा और हिट फिल्में बना चुके हैं। 

नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में डायरेक्टर
संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ एक फिल्म ‘लव एंड वाॅर’ बना रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही रिलीज होने वाली एक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को को-प्रोड्यूसर भी संजय लीला भंसाली ने किया है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed