सब्सक्राइब करें

Trolled: महिला को इग्नोर करने पर ट्रोल्स के निशाने पर आईं जान्हवी, बोले- 'एक्टिंग तो आती नहीं, घमंड भरा पड़ा है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 17 May 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor gets rolled for ignoring a woman who requested her for a selfie
जान्हवी कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी को शनाया कपूर और अनन्या पांडे के साथ बांद्रा में स्पॉट किया गया था। तीनों ही गाड़ी से उतरकर होटल की तरफ जा रही थीं और इस दौरान वहां भीड़ लग गई। इसी बीच एक महिला जान्हवी से सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट करने लगे, लेकिन जान्हवी आगे बढ़ गईं। अब जान्हवी को महिला को इग्नोर करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Trending Videos
Janhvi Kapoor gets rolled for ignoring a woman who requested her for a selfie
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

दरअसल, जान्हवी शनाया और अनन्या के साथ एक होटल में पहुंची थीं। गाड़ी से उतरते ही बाहर पैपराजी और लोगों की भीड़ लग गई, जिसमें तीनों को होटल के अंदर ले जाने के लिए गार्ड को आना पड़ा। सभी जान्हवी का नाम लेकर चिल्ला रहे थे। जान्हवी सबसे आगे चल रही थीं और उनके पीछे एक महिला आ गई और सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट करने लगी। जान्हवी ने एक बार पीछे मुड़कर देखा भी, लेकिन शायद उस महिला को नहीं देखा और वह सीधे होटल के अंदर चली गईं। अब महिला को इग्नोर करने पर लोग जान्हवी को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @varindertchawla

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor gets rolled for ignoring a woman who requested her for a selfie
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर जान्हवी की इस हरकत को लोग बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अकड़ देख रहे हो इनकी’। तो एक अन्य ने लिखा, ‘एक्टिंग तो आती नहीं, घमंड भरा पड़ा है’। वहीं, एक ने लिखा, ‘इनके तो चेहरे पर साफ दिख रहा है, 'मैं अमीर लड़की हूं और गरीब से बात नहीं करती।’ इसी तरह के कई कमेंट जान्हवी को लेकर किए जा रहे हैं।

Janhvi Kapoor gets rolled for ignoring a woman who requested her for a selfie
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘गुड लक जेरी’, ‘तख्त’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘बवाल’ में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार जान्हवी 2021 में राजकुमार राव के साथ आई फिल्म ‘रूहि’ में नजर आई थीं। वहीं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में ‘धड़क’ से की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed