फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor replaces alia bhatt in karan johar film Dulhania 3 works with varun dhawan after bawaal reports

Dulhania 3: 'दुल्हनिया 3' में आलिया भट्ट की जगह लेंगी जान्हवी कपूर? वरुण धवन के साथ एक बार फिर मचाएंगी 'बवाल'

Thu, 04 Jan 2024 02:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Jan 2024 02:05 PM IST
सार

'दुल्हनिया 3' फिल्म बनने की चर्चा तेज है, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट इस फ्रेंचाइजी में वापसी नहीं करेंगी।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor replaces alia bhatt in karan johar film Dulhania 3 works with varun dhawan after bawaal reports
जान्हवी कपूर, वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के रिलीज के लगभग दस साल बाद और इसका सीक्वल 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म रिलीज की गई थी। वहीं अब इसके छह साल के बाद करण जौहर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, चर्चा है कि 'दुल्हनिया 3' एक बड़े कास्टिंग बदलाव के साथ शुरू होगी। ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट इस नई फिल्म में वरुण धवन के साथ रोमांस करने के लिए वापस नहीं आएंगी।

विज्ञापन

इस वजह से आलिया हुईं फिल्म से बाहर
रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन और आलिया भट्ट 'दुल्हनिया 3' के लिए वापस नहीं आ रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने पहले ही एक नए स्टार को शामिल कर लिया है। अफवाहों की मानें तो जान्हवी कपूर तीसरी फिल्म में आलिया की जगह लेंगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जान्हवी फ्रेंचाइजी की नई 'दुल्हनिया' होंगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आलिया हिट फ्रेंचाइजी में क्यों नहीं लौट रही हैं। ऐसा हो सकता है कि 2024 में उनका व्यस्त कार्यक्रम 'दुल्हनिया 3' की योजनाओं से टकरा रहा हो। अगर ये खबरें सच्ची हैं तो पिछले साल 'बवाल' के बाद वरुण और जान्हवी फिर से एक साथ आएंगे।
Sonam Kapoor: सोनम ने साझा किया बेटे के जन्म के बाद का अनुभव, बोलीं- मुझे 16 महीने लगे खुद को अपने जैसा...

विज्ञापन
विज्ञापन

नई कहानी और नए किरदार के साथ बनेगी फिल्म
रिपोर्ट में कहा गया है कि शशांक खेतान 'दुल्हनिया 3' का निर्देशन भी कर रहे हैं। 'दुल्हनिया 3' में एक अलग कहानी और किरदार होंगे। यह किसी भी तरह से पिछले भागों से जुड़ा नहीं है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और अगले कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर ने अभी तक इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
Ira-Nupur: शादी के बाद सामने आई आयरा खान और नूपुर शिकरे की पहली तस्वीर, दुल्हन के हेयर बैंड ने लूटी लाइमलाइट

विज्ञापन

जान्हवी-वरुण की आने वाली फिल्में
जान्हवी के पास इस समय कई फिल्में हैं। वे 'रेम्बो' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। जान्हवी पहले ही राजकुमार राव के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस साल जान्हवी साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' से तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'स्पाइडर' और गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू के साथ 'उलझ' भी है। वरुण एटली के साथ 'थेरी' के रीमेक में व्यस्त हैं और सामंथा रुथ प्रभु के साथ 'सिटाडेल इंडिया' में नजर आएंगे।
Sharmila Tagore: जेल जाने के डर से मंसूर के साथ डेट पर गई थीं शर्मिला? क्रिकेटर के इस मजाक से प्यार चढ़ा परवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed