Janhvi Kapoor: अब मसालेदार विषय वाली फिल्म की तलाश में हैं जान्हवी कपूर, करियर को देना चाहती हैं नई दिशा
अपनी फिल्मों और अभिनय करियर के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा कि उन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं, लेकिन अब वह कुछ अलग करना चाहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, वह कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, अभी वह वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्हें बहुत सारी फिल्में करने का मन है। वहीं, इस कड़ी में अभिनेत्री ने बताया है कि और वह एक मसालेदार फिल्म की तलाश कर रही हैं।
Suchitra: कभी हां कभी ना की शूटिंग के वक्त बुरी तरह रो पड़ी थीं सुचित्रा, खुलासे के पीछे की वजह जान चौंकना तय
बता दें कि जान्हवी कपूर वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बवाल' का प्रचार कर रही हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'बवाल' फिल्म का प्रीमियर 200 देशों में होगा। फिल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Filmy Wrap: पीएम मोदी-मैक्रों के साथ दिखे माधवन और हादसे में बाल-बाल बचे आकाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
वहीं बात करें जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'बवाल' के अलावा उनके पास 'उलझ' है। हाल ही में दिल्ली में आई बाढ़ के कारण 'उलझ' की शूटिंग शेड्यूल को टाल दिया गया है। फिल्म का एक हिस्सा दिल्ली में शूट होना था, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है। वहीं, जान्हवी कपूर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
Jaya Bachchan: 'बागबान' में अमिताभ के साथ हेमा मालिनी को देख जया को हुई थी जलन? बोलीं- मैं उनकी तरह सुंदर नहीं