फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan director Atlee in awe of Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Bawaal says Felt like reading a book and visual

Bawaal: जान्हवी और वरुण के 'बवाल' ने जीता एटली का दिल, फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर ने बांधे तारीफों के पुल

Sat, 22 Jul 2023 04:16 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 22 Jul 2023 04:16 PM IST
सार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मच अवेटेट फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। हाल ही में 'जवान' के डायरेक्टर एटली नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को  देखने के बाद इसकी सराहना की है।

विज्ञापन
Jawan director Atlee in awe of Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Bawaal says Felt like reading a book and visual
एटली , बवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मच अवेटेट फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। हाल ही में 'जवान' के डायरेक्टर एटली नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को  देखने के बाद इसकी सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में अपने विचार भी साझा किए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "#बवाल, एक फील-गुड घड़ी। अपने उपन्यास तरीके से एक महान शिल्प। एक किताब पढ़ने और इसे कल्पना करने जैसा महसूस हुआ। सभी कलाकारों के शानदार प्रदर्शन, @Varun_dvn सर ने इस फिल्म में एक शीर्ष प्रदर्शन किया है। #JanhviKapoor शानदार थीं। @PrimeVideoIN @nitestivari21 और पूरी कास्ट और क्रू को बधाई।"

विज्ञापन


विज्ञापन


बवाल को लेकर एटली ने कही यह बात
बवाल को एटली से काफी सराहना मिली है। फिल्म निर्माता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "#बवाल, फील-गुड वॉच। उन्होंने कहा कि मैंने, जब यह फिल्म देखी तो मुझे एक किताब पढ़ने और इसे कल्पना करने जैसा महसूस हुआ। सभी कलाकारों के शानदार प्रदर्शन, @Varun_dvn सर ने इस फिल्म में एक शीर्ष प्रदर्शन किया है। #JanhviKapoor शानदार थीं। @PrimeVideoIN @nitestivari21 और पूरी कास्ट और क्रू को बधाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण धवन ने जाहिर की प्रतिक्रिया 
उनके इस पोस्ट पर फिल्म के एक्टर वरुण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा,"धन्यवाद सर, जल्द ही आपसे मुलाकात होगी।" एटली की इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन देते हुए, एक यूजर ने कहा, “आप सही कह रहे हैं अन्ना… अभी #बवाल देखकर खत्म किया है। छिछोरे के बाद नितेश तिवारी सर की एक और फील-गुड फिल्म।"

एटली की फिल्म में नजर आएंगे वरुण?
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "हम सभी आपके और वरुण के अगले फिल्म प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जल्द ही इसकी घोषणा करें।" एक मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, एटली और उनकी पत्नी प्रिया पटेल एक वरुण के साथ  एक्शन एंटरटेनर फिल्म का निर्माण कर रहे है, जो कथित तौर पर कलीज के निर्देशन में बनेगी। वहीां, उम्मीद है कि फिल्म 31 मई, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी।

यह भी पढ़ें- Mouni Roy Hospitalized: मौनी रॉय की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, पति के लिए एक्ट्रेस ने लिखी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed