फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan director Atlee Kumar on Varun Dhawan VD18 reveals Shah Rukh Khan inspired him to turn producer

Atlee Kumar: 'शाहरुख सर ने मुझे किया प्रेरित', हिंदी फिल्मों के निर्माण में कदम रखने पर एटली का बड़ा खुलासा

Sun, 17 Sep 2023 05:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 17 Sep 2023 05:13 PM IST
सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में एटली ने अपनी फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर चर्चा की और अपने प्रोजेक्ट VD18 के साथ हिंदी फिल्मों के निर्माण में उतरने के अपने निर्णय का भी खुलासा किया।

विज्ञापन
Jawan director Atlee Kumar on Varun Dhawan VD18 reveals Shah Rukh Khan inspired him to turn producer
एटली और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉलीवुड में चार सफल फिल्में देने के बाद फिल्म निर्देशक एटली ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और यह फिल्म रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक्शन थ्रिलर ने पहले ही अपने नौ दिनों में दुनिया भर में 735 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है। अब एटली ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान ने उन्हें निर्माता बनने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन



शाहरुख खान से प्रेरित हैं एटली

हाल ही में, एक इंटरव्यू में एटली ने अपनी फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर चर्चा की और वरुण धवन अभिनीत अपने प्रोजेक्ट VD18 के साथ हिंदी फिल्मों के निर्माण में उतरने के अपने निर्णय का भी खुलासा किया। एटली ने कहा, ''यह सब शाहरुख सर की वजह से है। शाहरुख सर एक ऐसे इंसान हैं जो आपको प्रेरित करते हैं। मैं पिछले चार साल से उनके साथ हूं. इसलिए वह एक बहुत ही गंभीर तकनीशियन और एक गंभीर अभिनेता हैं, उन्होंने सिनेमा को बहुत गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


Kamal Haasan: लोकेश कगनराज-रजनीकांत की फिल्म पर कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं बहुत खुश हूं कि...

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख की तारीफ में एटली ने पढ़े कसीदे  

एटली ने आगे कहा, शाहरुख सर ने सिनेमा को सभी रूपों में वैश्विक स्तर तक बढ़ाया है। इसलिए उनके साथ रहने और सिनेमा को समझने के बाद मैंने सोचा कि मुझे प्रोडक्शन भी करना चाहिए। वह एक अद्भुत निर्माता हैं; मैंने उनसे कुछ चीजें सीखी हैं। इसलिए, मैं इसे अपने प्रोडक्शन में भी लागू करने की कोशिश कर रहा हूं। अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए एटली ने कहा,  “मैंने अभी एक हिंदी फिल्म से शुरुआत की है। मैं आने वाले सीजन में कुछ और फिल्मों का निर्माण कर रहा हूं और मैं साउथ में भी कुछ फिल्मों का निर्माण कर रहा हूं। इसलिए,मुझे लगता है कि मैं शाहरुख सर से प्रेरित हो रहा हूं।


Kamal Haasan: लोकेश कगनराज-रजनीकांत की फिल्म पर कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं बहुत खुश हूं कि...


बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है जवान

बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 440.48 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed