Sanya: 'आज दोनों जिस मुकाम पर हैं अपने काम को लेकर हैं', सान्या ने बताया शाहरुख-आमिर की सफलता का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं। एक के बाद एक फिल्म में अभिनय के लिए तारीफ लूटने वाली सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जवान' के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस भी शाहरुख की फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सान्या ने बॉलीवुड के दोनों खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
सान्या ने बताया इंडस्ट्री में दोनों खान के साथ काम करने का अनुभव
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी डेब्यू फिल्म बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के थी। फिल्म दंगल की सक्सेस के बाद से ही अभिनेत्री फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने लगी थीं। अब सान्या अपनी आगामी फिल्म जवान में बॉलीवुड के बादशाह के साथ नजर आएंगी। ऐसे में हाल ही में, एक इंटरव्यू में सान्या ने बताया कि अपने करियर में दोनों खान के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा है।
TMKOC: 'बावरी' ने किया सेट पर कलाकारों के साथ मारपीट होने का खुलासा, दिशा वकानी के वापस नहीं आने की बताई वजह!
‘जवान’ को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां
सान्या ने कहा कि दोनों सितारे जिस तरह सेट पर तैयार होकर आते हैं, उससे वह काफी प्रभावित हैं। आज दोनों सितारे जिस मुकाम पर हैं, फिल्म में अपने काम को लेकर पैशन की वजह से दोनों उस मुकाम पर पहुंचना डिजर्व करते हैं। उन्हें काम करते हुए देखने में ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है और हम यह सोचते हैं कि आखिर हम कब उस लगन के साथ काम करेंगे। सान्या ने यह भी कहा कि इन सितारों के साथ काम करना ना सिर्फ काफी कुछ सिखाता है बल्कि उनकी सफलता की वजहों को समझने का मौका भी देता है।
Irrfan Khan: इरफान की यात्रा पर किताब लिखने जा रही हैं पत्नी सुतापा, इन अहम बातों पर होगा फोकस
शाहरुख खान के साथ पहली बार किया काम
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हालिया ओटीटी रिलीज फिल्म 'कटहल' में देखा गया। इस मूवी को क्रिटिक्स समेत फैंस से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब सान्या मल्होत्रा, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली हैं, जिसमें विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे स्टार्स भी होंगे।