फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jawan Varun Dhawan calls himself kid in candy store after watching Shah Rukh Khan nayanthara film

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के मुरीद हुए वरुण धवन, किंग खान की फिल्म को लेकर कही यह बात

Thu, 14 Sep 2023 10:13 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 10:13 AM IST
सार

एसएस राजामौली, महेश बाबू, महेश भट्ट, सोनी राजदान और कई अन्य सेलेब्स के बाद, वरुण धवन ने जवान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
jawan Varun Dhawan calls himself kid in candy store after watching Shah Rukh Khan nayanthara film
शाहरुख खान, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। किंग खान की यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। फिल्म में साउथ की हसीना नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन

jawan Varun Dhawan calls himself kid in candy store after watching Shah Rukh Khan nayanthara film
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन को पसंद आई जवान 
एसएस राजामौली, महेश बाबू, महेश भट्ट, सोनी राजदान, रितेश देशमुख और कई अन्य सेलेब्स के बाद, वरुण धवन ने जवान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में, वरुण ने शाहरुख खान की फिल्म देखी और उन्होंने एक्स पर इसके बारे में अपने विचार साझा किए। बुधवार को, वरुण ने ट्वीट किया, "#जवान ब्लॉकबस्टर फिल्म है। @iamsrk एक अभिनेता और सुपरस्टार के रूप में काम करते हैं। मुझे बहुत मजा आया। जैसा एक कैंडी स्टोर में बच्चा। @Atlee_dir सर ने फिल्म को खूबसूरती से निष्पादित किया गया, अन्ना क्या बात है सर, सुपर स्टफ।"

विज्ञापन
विज्ञापन

jawan Varun Dhawan calls himself kid in candy store after watching Shah Rukh Khan nayanthara film
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख ने कही यह बात
उनके ट्वीट पर शाहरुख खान ने रिएक्ट किया और उन्हें अनोखा जवाब दिया। शाहरुख ने लिखा, "धन्यवाद मेरे दोस्त!!! एक कैंडी स्टोर में बच्चा तुम्हें वर्णन करने का एक अच्छा तरीका है... हा हा!!! प्यार, स्वास्थ्य और हमेशा शुभकामनाएं।"
 
विज्ञापन

jawan Varun Dhawan calls himself kid in candy store after watching Shah Rukh Khan nayanthara film
'जवान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर जवान बना रही नए निशान
एटली की इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ प्रियामणि, लहर खान, सान्या मल्होत्रा और आलिया कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन 368.38 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-  Scam 2003: महेश भट्ट भी बनाना चाहते थे 'तेलगी' पर फिल्म, लीड रोल के लिए इरफान खान का नाम किया था तय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed