{"_id":"62667de4121cbb07cf50fe5f","slug":"jayeshbhai-jordaar-actor-ranveer-singh-got-trolled-because-of-his-unique-outfit-people-said-joker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh Troll: रणवीर सिंह के अतरंगी कपड़े देख लोगों का चकराया सिर, यूजर्स ने अभिनेता को बताया 'जोकर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh Troll: रणवीर सिंह के अतरंगी कपड़े देख लोगों का चकराया सिर, यूजर्स ने अभिनेता को बताया 'जोकर'
Mon, 25 Apr 2022 04:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:53 PM IST
सार
रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेता अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से ट्रोल हो रहे हैं।
विज्ञापन
ranveer singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता के पास कई फिल्में हैं और इन फिल्मों के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच रणवीर सिंह एक बार फिर अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर के आउटफिट देखकर लोगों का सिर चकरा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें रणवीर कलरफुल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर ने कलरफुल प्लाजो पहना हुआ है और इसके साथ उन्होंने फूलों वाली शर्ट कैरी की है, जिसके बटन रणवीर ने ऊपर से खोल रखे हैं। इस आउटफिट के साथ रणवीर ने आंखों पर चश्मा लगाया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वीडियो में रणवीर हमेशा की तरह एनर्जी से भरे हुए दिख रहे हैं। वह सभी पैपराजी को अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी कार पर भी बैठ जाते हैं। रणवीर की इस एनर्जी की लोग तारीफ कर रहे हैं। लेकिन उनके फैशन को लोगों को खराब बताया है। एक यूजर ने रणवीर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'क्या यह सर्कस में शामिल हो रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'यह इंसान कितना आत्मविश्वासी है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो मेरा प्लाजो है।' इसके अलावा, एक यूजर ने अभिनेता को जोकर तक बता दिया।
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक गुजराती परिवार की कहानी है। यह फिल्म भारत में 'कन्या भूर्ण हत्या' के एक गंभीर मुद्दे को उठा रही है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा, रत्ना पाठक, बोमन ईरानी और शालिनी पांडे हैं। रणवीर आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगे।