फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jee Lee Zara Alia Bhatt Priyanka Chopra Katrina Kaif starrer film shelved Zoya Akhtar makes big revelation

Jee Le Zaraa: ठंडे बस्ते में नहीं गई 'जी ले जरा'? जोया अख्तर ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Wed, 02 Aug 2023 02:16 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 02 Aug 2023 02:16 PM IST
सार

फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच जोया अख्तर ने आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Jee Lee Zara Alia Bhatt Priyanka Chopra Katrina Kaif starrer film shelved Zoya Akhtar makes big revelation
जी ले जरा, जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से इस फिल्म की घोषणा का गई थी। तब से सिनेमा प्रेमी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे।  'जी ले जरा' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों एक साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया फिल्म पर काले बादल मंडराने लगे और यह पोस्टपोन होती रही। इस बीच फिल्म को लेकर जोया अख्तर की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

Jee Lee Zara Alia Bhatt Priyanka Chopra Katrina Kaif starrer film shelved Zoya Akhtar makes big revelation
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जोया अख्तर ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ के बारे में एक अपडेट दिया है। उन्होंने इस परियोजना को रद्द करने की खबरों को सिरे खारिज कर दिया। फिल्म निर्माता ने कहा, “हम सिर्फ एक्ट्रेसेस की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।” हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या फिल्म एक ही कलाकार के साथ बनाई जाएगी या क्या प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jee Lee Zara Alia Bhatt Priyanka Chopra Katrina Kaif starrer film shelved Zoya Akhtar makes big revelation
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट इन दिनों 'रामायण' और 'बैजू बावरा' की शूटिंग को लेकर बिजी है, जिसकी वजह से फरहान अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं और उन्होंने फिल्म को आगे बढ़ा दिया है। शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डॉन 2’ के बाद फरहान उनकी इस फिल्म से निर्देशक की कुर्सी पर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। वहीं, यह फिल्म जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित है। वहीं फिल्म की कहानी को लेकर कथित तौर पर कहा जा रहा है कि उनकी यह फिल्म तीन महिलाओं के रोड ट्रिप के बारें में होगी। 

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ किया सेशन कोर्ट का रुख, इस दिन होगी सुनवाई

विज्ञापन

Jee Lee Zara Alia Bhatt Priyanka Chopra Katrina Kaif starrer film shelved Zoya Akhtar makes big revelation
फरहान अख्तर - फोटो : social media

इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि 'जी ले जरा' के निर्माता इस वर्ष के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर लाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि अभिनेत्रियों की डेट फैक्टर की वजह से फिल्म के रास्ते में बाधाएं पैदा हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जोया अख्तर  इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ को लेकर चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें-  Vahbiz Dorabjee: 'बार्बी नहीं भैंस है...', बॉडी शेमिंग करने वालों पर वाहबिज का फूटा गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed