{"_id":"66796802a8d6baf1f103b69f","slug":"jnu-star-urvashi-rautela-joins-aftab-shivdasani-in-musical-romance-horror-film-kasoor-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasoor: आफताब के साथ 'कसूर' में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला, रोमांस के साथ डर का तड़का लगाएगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kasoor: आफताब के साथ 'कसूर' में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला, रोमांस के साथ डर का तड़का लगाएगी फिल्म
Mon, 24 Jun 2024 06:06 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:06 PM IST
सार
आफताब शिवदासानी के साथ उर्वशी रौतेला के शामिल होने से फिल्म "कसूर" की कास्टिंग और भी दिलचस्प होती जा रही है। प्रैक्टिकल प्रोडक्शन के निर्माता आसिफ शेख ने पुष्टि की है कि उर्वशी रौतेला आगामी म्यूजिकल रोमांस-हॉरर फिल्म "कसूर" में आफताब शिवदासानी के साथ अभिनय करेंगी।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला, आफताब शिवदासानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर -निर्माता आफताब शिवदासानी काफी समय के बाद एक रोमांटिक, हॉरर-ड्रामा के साथ हिंदी सिनेमा में वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जिसका टाइटल 'कसूर' है। आफताब को आखिरी बार 2019 की हिंदी फिल्म 'सेंटर' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए उर्वशी रौतेला भी आफताब के साथ आई हैं और फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इन दिनों अभिनेत्री अपनी फिल्म 'जेएनयू' को लेकर चर्चा में चल रही हैं।
आफताब के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी उर्वशी
आफताब शिवदासानी के साथ उर्वशी रौतेला के शामिल होने से फिल्म "कसूर" की कास्टिंग और भी दिलचस्प होती जा रही है। प्रैक्टिकल प्रोडक्शन के निर्माता आसिफ शेख ने पुष्टि की है कि उर्वशी रौतेला आगामी म्यूजिकल रोमांस-हॉरर फिल्म "कसूर" में आफताब शिवदासानी के साथ अभिनय करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जारी है जो इन दिनों उत्तराखंड के देहरादून और ऋषिकेश में हो रही है। वे वाइब शॉट्स के लिए उत्तराखंड की पहाड़ियों को कवर करना चाहते हैं
फिल्म के नाम का भी हुआ खुलासा
"कसूर" एक मनोवैज्ञानिक डरावनी कहानी है, जो तीन पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन ग्लेन बैरेटो ने किया है और इसे मुदस्सर अजीज ने लिखा है, जबकि प्रोजेक्ट को बबलू अजीज ने प्रस्तुत किया है। यह पहली बार होगा जब शिवदासानी और रौतेला स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। यह फिल्म 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत तक रिलीज होने वाली है। हालांकि, साल 2021 में आई महेश भट्ट की फिल्म कसूर में आफताब दिखाई दे चुके हैं, जिसमें उनके साथ लिसा रे, इरफान खान, आशुतोष राणा और अन्य कलाकार नजर आए थे।
विज्ञापन
इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं अभिनेत्री
निर्माता आसिफ शेख ने थिएटर दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव लाने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिल्म जेएनयू की बात करें तो यह उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, रवि किशन, सिद्धार्थ बोडके, विजय राज, रश्मि देसाई, अतुल पांडे और शिवज्योति राजपूत जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी है।