सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   journalist ask karan do you sleep with shahrukh

जब पत्रकार ने पूछ डाला 'क्या शाहरुख के साथ सोये हो?'

बीबीसी हिंदी Updated Fri, 10 Feb 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
journalist ask karan do you sleep with shahrukh
करण जौहर
विज्ञापन

मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने अपने जीवन के कई विवादित प्रसंगों पर एक टीवी इंटरव्यू में खुलकर बातें की हैं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी को एक इंटरव्यू में कहा कि उनके और काजोल के बीच का चैप्टर हमेशा के लिए बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि यह दोस्ती इतिहास बन गई है जिसे बहाल नहीं किया जा सकता।

Trending Videos


वे काजोल के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट के लिए उनके पति अजय देवगन को जिम्मेदार ठहराते हैं। जौहर ने इस इंटरव्यू में कहा, ''वह मुझ पर फोन पर चिल्लाए थे। अजय ने कहा कि उनकी पत्नी के बारे में मैंने एक पार्टी में कुछ कहा था। इसकी कोई वजह नहीं थी कि कोई फोन पर कुछ भी सुना दे। आपको अगले को खुद का बचाव करने के लिए मौका देना होगा। मैं उस वाकये को भूल जाऊंगा लेकिन बाद में काजोल ने केआरके विवाद में अपने पति का समर्थन कर हमारे रिश्ते के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे शाहरुख से प्यार हो गया : करण जौहर

journalist ask karan do you sleep with shahrukh
करण जौहर

करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल मुश्किल' और अजय देवगन की 'शिवाय' एक ही दिन रिलीज हुई थी। अजय देवगन ने आरोप लगाया था कि करण जौहर ने कमाल आर खान को उनके बारे में गंदा ट्वीट करने के लिए रिश्वत दी थी।

करण जौहर ने कहा, ''अजय ने इस पर बयान दिया और जांच करने की बात कही। काजोल ने इसे शॉकिंग कर रीट्वीट किया। मैं महसूस करता हूं कि काजोल को मेरे बारे में अपने पति को ऐसा कहने की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी। उन्हें ऐसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए था। तीसरी बात यह कि काजोल को इस पूरे घटनाक्रम के लिए मुझे फ़ोन कर सॉरी बोलना चाहिए था। अब वह मेरी जिंदगी से दफा हो गई हैं।''

दोस्तों के साथ डिनर पर जाने से डरता हूं : करण जौहर

journalist ask karan do you sleep with shahrukh
करण जौहर

करण जौहर ने उस वाकये के बारे में भी बताया जब उनसे एक पत्रकार ने शाहरुख खान के साथ सोने की बात पूछी थी।
उन्होंने कहा कि पत्रकार के इस सवाल पर उन्होंने उससे पूछा था, ''क्या मैं पूछूँ कि तुम अपने भाई के साथ सोते हो?

'शाहरुख खान मेरे भाई जैसा हैं '

करण बताते हैं उस पत्रकार का जवाब था- 'क्या बात कर रहे हो?'
करण कहते हैं, "शाहरुख़ मेरे परिवार की तरह हैं। यह एक डरावनी सोच है। मतलब आप अफवाहों में भरोसा करते हैं। यदि दो पुरुष करीब हैं और उसमें एक कथित रूप से समलैंगिक है तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि दोनों के बीच अफेयर है?''
इस फिल्मकार ने कहा, ''मैं अपने किसी भी पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर जाने से डरा रहता हूं ताकि कोई यह न सोचे कि मैं उसके साथ सो रहा था।''

मेरा देश सबसे पहले आता है: करण जौहर

journalist ask karan do you sleep with shahrukh
करण जौहर

करण जौहर ने उस वीडियो के बारे में भी बोला जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज से पहले देशभक्ति को लेकर एक सफाई दी थी।
उन्होंने कहा, ''यह अलकायदा के किसी बंधक के वीडियो की तरह था। मैं ऐसा महसूस कर रहा था कि मेरे सिर पर कोई अदृश्य बंदूक रखी हुई हो।''

जौहर ने कहा, ''संजय लीला भंसाली पर पद्मावती के सेट पर हुआ हमला 'भयावह' है। आपने अभी फिल्म भी नहीं देखी है और फिल्मकार को मारना शुरू कर दिया। आप ऐसा दुःस्साहस कैसे कर सकते हैं? यह कितना बकवास है। मैंने खुद को इसी खांचे में देखा कि ऐसा कल मेरे साथ भी हो सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed