सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jubilee actress vamika gabbi talked about casting couch in bollywood

Vamika Gabbi: 'हर इंडस्ट्री में है कास्टिंग काउच...', वामिका गब्बी ने सिनेमा के काले सच का किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Apr 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

वामिका की वेब सीरीज जुबली इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज के पांच एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और बाकी अभी अन्य रिलीज होने बाकी हैं। इसकी कहानी सिनेमा के गोल्डन एज पर आधारित है।

jubilee actress vamika gabbi talked about casting couch in bollywood
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच आम बात है। एक्ट्रेस तो क्या यहां कई एक्टर्स को भी इस काली दुनिया का सामना करना पड़ा है। कई सितारे तो इस बारे में खुलासा भी कर चुके हैं, वहीं कई स्टार्स अक्सर कास्टिंग काउच पर बोलते नजर आते हैं। अब हाल ही में जुबली स्टार वामिका गब्बी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान वामिका गब्बी ने बताया कि उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है, लेकिन ये ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ महिलाओं के साथ होता है।



व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं करना पड़ा सामना
वामिका की वेब सीरीज जुबली इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज के पांच एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और बाकी अभी अन्य रिलीज होने बाकी हैं। इसकी कहानी सिनेमा के गोल्डन एज पर आधारित है। हाल ही में वामिका ने सिनेमाजगत में कास्टिंग काउच को लेकर कहा, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से इसका सामना नहीं किया है, इसके लिए मैं खुद को आभारी मानती हूं। मुझे हमेशा से अपने परिवार का सपोर्ट मिला है और फिल्म इंडस्ट्री से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Citadel India: ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण के सिकंदर बने जूनियर खेर, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के बाद बड़ा मौका
विज्ञापन


कास्टिंग काउच पर कैसे रिएक्ट करना है
वामिका ने आगे कहा, 'मेरे पिता हमेशा कहते हैं कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अच्छा काम मिला। हम सभी इन चीजों के बारे में सुनते हैं और मैं सोचती भी हूं कि अगर मेरे साथ ऐसा होता है, तो मैं कैसा रिएक्ट करूंगी।' वामिका ने आगे कहा, कास्टिंग काउच हर इंडस्ट्री में है, लेकिन कोई भी इसके बारे में बात करना नहीं चाहता है।

हर सेक्टर में है कास्टिंग काउच
वामिका गब्बी ने कहा, 'मैं अपने ऐसे कई दोस्तों को जानती हूं जो कि कॉर्पोरेट सेक्टर में हैं। वह भी इस तरह की परेशानियों का सामना कर चुके हैं। कोई किसी के साथ जबरदस्ती सो नहीं सकता है।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'कभी भी कोई आपको ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed