Jugjugg Jeeyo: 'द पंजाबन सॉन्ग' पर पापा डेविड धवन संग जमकर थिरके वरुण, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'क्या बात है'
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता अपने पिता डेविड धवन के साथ जमकर थिरक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद इसका गाना 'द पंजाबन सॉन्ग' भी रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब वरुण धवन ने इसी गाने पर अपने पापा डेविड धवन के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वरुण कैमरे की ओर देखकर डांस कर रहे होते हैं, तभी डेविड धवन सामने आकर अपने बेटे को हटा देते हैं और खुद डांस करने लगते हैं। इसके बाद दोनों इस गाने का हुक स्टैप करते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट का इमोटिकॉन भेजा है और कुछ लोगों ने फायर का इमोजी शेयर किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के इसी गाने को लेकर बीते दिनों काफी हंगामा हो चुका है। पाकिस्तान सिंगर अबरार उल हक ने गाने के कॉपीराइट को लेकर करण जौहर को जमकर सुनाया था। इतना ही नहीं, सिंगर ने करण जौहर पर लीगल एक्शन लेने की बात भी की थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर टी-सीरीज ने भी अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि उनके पास इस गाने को अपनी फिल्म में लेने के सारे लीगल राइट्स हैं।