फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jugjugg jeeyo twitter review varun dhawan and  kiara advani film trailer good response by fans

Jugjugg Jeeyo Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रहा है वरुण और कियारा की फिल्म का ट्रेलर, यूजर्स बोले- 'जुग-जुग जियो'

Sun, 22 May 2022 08:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 22 May 2022 08:24 PM IST
सार

जुग-जुग जियो फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।
 

विज्ञापन
jugjugg jeeyo twitter review varun dhawan and  kiara advani film trailer good response by fans
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

विस्तार

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जुग-जुग जियो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें इमोशन और ड्रामा का जोरदार तड़का लगाया गया है। इसका ट्रेलर देखने के बार लोग फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र चार घंटे में इसके ट्रेलर को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं।

विज्ञापन

जुग-जुग जियो का ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- दोस्तों क्या आपने जुग-जुग जियो का ट्रेलर देखा...ये बहुत बेहतरीन है...अब मुझे इस फिल्म का इंतजार है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जो आप किसी फिल्म में देखना चाहते हैं, इसका ट्रेलर बिल्कुल वैसा ही हैं। ये फिल्म इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है।



विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर देखकर एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- ये वैसा ही है जैसा हम पेनेडेमिक के बाद चाहते थे...जुग-जुग जियो में प्यार और कॉमेडी सबकुछ है। एक फैन ने लिखा- ट्रेलर देखने के बाद खुशी से मेरे आंसू निकल आए...मैं दिल खोल के हंसी...अभी ऐसा है तो जब मैं पूरी फिल्म देखूंगी तब क्या होगा।




विज्ञापन

jugjugg jeeyo twitter review varun dhawan and  kiara advani film trailer good response by fans
जुग जुग जियो - फोटो : Social media

इस फिल्म को करण जौहर वायकॉम 18 के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार वरुण और कियारा की जोड़ी देखने को मिलेगी। 'कुली नंबर 1' के डेढ़ साल बाद वरुण बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed