सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kajol and ajay house hunting in london?

क्या लंदन शिफ्ट की तैयारी में है यह जोड़ी?

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 28 May 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
kajol and ajay house hunting in london?
विज्ञापन

अजय देवगन और काजोल पिछले कुछ दिनों से लंदन में एक घर खरीदने का मन बना रहे हैं। उनकी इस तैयारी पर बॉलीवुड गलियारों में गॉसिप भी शुरू हो गयी है। लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि कहीं यह जोड़ी लंदन में तो शिफ्ट नहीं हो रही है।

Trending Videos


अजय देवगन और काजोल की बड़ी इच्छा है कि वे लंदन में भी एक आलीशान घर खरीदें। असल में अजय और काजोल को लंदन बहुत पसंद है। जब भी उनके पास वक्त होता है, वे छुट्टियां मनाने लंदन ही जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग पूरी होने के बाद अब अजय और काजोल लंदन घूमना चाहते हैं। इन दोनों सितारों के लिए लंदन इसलिए भी बहुत महत्व रखता है, क्यों कि दोनों का पहला मिलन इसी शहर में हुआ था।

चूंकि अजय और काजोल का अक्सर ही लंदन आना होता है और वे हमेशा ही फाइव स्टार होटल में रुकते हैं, इसलिए उनके करीबी मित्रों ने सुझाव दिया है कि वे यहां एक बंगला खरीद लें। सूत्रों की मानें, तो अज्जू और काजोल को यह सुझाव काफी पसंद आया है।

खबर है कि परिवार के साथ कुछ समय लंदन में बिताने के बाद ही अजय प्रभुदेवा की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सिंघम 2' में भी अभिनय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed