फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Deleted Controversial Beef Video After Getting Criticism On Social Media

'बीफ विवाद' के बाद काजोल ने डिलीट किया वीडियो

Thu, 04 May 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 04 May 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Kajol Deleted Controversial Beef Video After Getting Criticism On Social Media
काजोल
पिछले कुछ दिनों से काजोल अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में बनीं हुई हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह नॉनवेज खाती दिख रही थीं जिसे बीफ कहा गया था। इस मामले पर विवाद खड़ा होता देख काजोल ने ये वीडियो डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन


इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद उनकी काफी आलोचना होने लगी थी। भारत में बीफ बैन है और ऐसे में काजोल के बीफ खाने की बात सुन कर उनके फैंस भड़क गए थे। हालांकि काजोल ने इसके बाद ट्विटर पर सफाई भी पेश की थी। उन्होंने लिखा था कि जो उन्होंने खाया वह बीफ नहीं बफैलो मीट था जो कानूनी तौर पर उपलब्ध है लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ता ही गया और मजबूरन उन्हें वीडियो डिलीट करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढें: बीफ खाने पर काजोल ने दी सफाई, कहा- 'वो तो बफैलो मीट था'
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक वीडियो के विजुअल्स की बात है इसमें वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही थीं। काजोल ने वीडियो में बताया कि उनके दोस्त ने उनके लिए एक डिश तैयार की है जो कि बीफ है। इसके बाद काजोल मजाक में कहती हैं कि इसके बाद हम लोग रयान के हाथ काटने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed