{"_id":"fbd389d3f79e389894616d1d47795bcc","slug":"kajol-not-invited-in-marriage-of-rani-mukharji","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी की शादी में नहीं बुलाई गईं बहन काजोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी की शादी में नहीं बुलाई गईं बहन काजोल
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 06 May 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर रानी मुखर्जी की शादी में ऐसा हुआ क्या है कि इसे छिपाने के लिए रानी ने अपनी बहन काजोल तक को नहीं बुलाया।
विज्ञापन
इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद पिछले दिनों आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने अपने क़रीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया।
पार्टी उनके जुहू स्थित बंगले में हुई. पार्टी से पहले चोपड़ा परिवार ने अपने बंगले की दीवारों को और ऊंचा करवा दिया ताकि मीडिया इस समारोह के फ़ोटो न ले सके।
विज्ञापन
इस पार्टी में किरण और अनुपम खेर, करण जौहर और उनकी मां हीरू जौहर, गायक नितिन मुकेश और रानी का परिवार शामिल हुआ। लेकिन हैरत की बात तो ये रही कि रानी की कज़िन काजोल और तनीषा मुखर्जी इस पार्टी से नदारद रहीं.
विज्ञापन
इसके अलावा शाहरुख़ और आमिर जैसे सितारे जो रानी और आदित्य के क़रीबी दोस्त हैं, वो भी इस पार्टी में नहीं दिखे। शादी के बाद यह परिवार कुछ अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।