{"_id":"57bbbf4b4f1c1b774cd4f6ed","slug":"kajol-to-play-a-mom-in-her-next-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांस का दौर खत्म, एक बार फिर मां बनेंगी काजोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोमांस का दौर खत्म, एक बार फिर मां बनेंगी काजोल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 23 Aug 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान की हीरोइन के रूप में फ्लॉप होने के बाद काजोल एक बार फिर कमबैक की कोशिश कर रही हैं। इस बार वह अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म में नजर आने को तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म में काजोल एक 16 वर्षीय किशोरी की सिंगल मदर के रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
रॉबिन भट्ट की लिखी इस फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्में बनाने वाले राकेश साथी करेंगे। यह उनकी पहली फिल्म होगी। राकेश एक समय अजय देवगन के क्लासमेट थे और अजय-काजोल के साथ कुछ विज्ञापन फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म पूरी तरह काजोल पर केंद्रित रहेगी कि कैसे वह अकेले बेटी को पालती हैं।
विज्ञापन
यह कहानी उनकी जिंदगी के आठ वर्षों का सफर होगी, जो अपनी बच्ची को पढ़ाने के लिए संघर्ष करती है। अंततः वह अपनी 16 वर्षीया बेटी को कॉलेज भेजने में सफल होती है। वैसे कई लोगों को काजोल का किशोरवय बच्ची की मां बनने का फैसला चकित कर सकता है, मगर असल जिंदगी में काजोल की बेटी न्यासा अब 13 वर्ष की हो चुकी हैं। ऐसे में काजोल इस भूमिका को लेकर रोमांचित बताई जा रही हैं।
विज्ञापन