फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan reacts on Kajol getting trolled over a selfie case

'सेल्फी' के लिए काजोल को ट्रोल करने वालों को कमल हासन ने ट्विटर पर कही ये बात

Tue, 14 Nov 2017 07:48 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा Updated Tue, 14 Nov 2017 07:48 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan reacts on Kajol getting trolled over a selfie case
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार कमल हासन के साथ फोटो पोस्ट कर एक्ट्रेस काजोल फैंस के निशाने पर आ गई थी। जिसके बाद अब कमल हासन ने काजोल का बचाव करते हुए ट्रोलर्स पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


दरअसल, 90 के दौर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार काजोल बीते शुक्रवार 23वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुई थी। जहां अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, महेश भट्ट, कमल हासन जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे।
विज्ञापन

Kamal Haasan reacts on Kajol getting trolled over a selfie case
इस दौरान सोशल मीडिया के पैंतरे धीरे-धीरे सीख रहीं काजोल ने इस फिल्म फेस्टिवल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें अमिताभ बच्चन और कमल हासन उनके साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन गलती उनसे इसके कैप्शन में हो गई और देखते ही देखते फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस काजोल ने इस तस्वीर को पोस्ट करते लिखा, 'दो लेजंड्स के साथ सेल्फी टाइम...खुद को रोक न सकी।' बस काजोल की गलती सिर्फ इतनी सी थी कि इस तस्वीर को उन्होंने सेल्फी कह दिया, जिसपर लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। किसी ने कहा, 'यह सेल्फी है मैम???' 

Kamal Haasan reacts on Kajol getting trolled over a selfie case
इसके जवाब में कमल हासन ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि,'कृपा करके काजोल जी बख्श दीजिए। मुझे सेल्फी पसंद नहीं न ही मैं उसका फैन हूं, लेकिन मैं इन दोनों एक्टर्स (अमिताभ बच्चन,  काजोल) का फैन हूं। ट्रोल करना सही नहीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed