कंगना रनौत ने संघर्ष के दिनों को किया याद, सुनाया सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा; बोलीं- 'भंसाली की हीरोइन...'
Kangana Ranaut: अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के अहम पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार सलमान खान ने उनकी मदद की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपने करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया, जब वह मुंबई में काम के लिए आई थीं। तब सलमान खान ही थे जिन्होंने उनकी मदद की थी। यही नहीं बल्कि भाईजान ने उन्हें एक खास सलाह भी दी थी।
कैसे हुई थी भंसाली से कंगना की पहली मुलाकात
कंगना ने एएनआई को बताया, 'मैं उस समय सिर्फ 16-17 साल की थी। ‘गैंगस्टर’ फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई थी। सलमान मुझे मिले और उन्होंने कहा कि तुम्हें संजय भंसाली से मिलना चाहिए।' सलमान की इस तारीफ को कंगना ने बहुत बड़ी बात बताया। उन्होंने कहा कि सलमान के कहने पर वह अपना पोर्टफोलियो लेकर संजय लीला भंसाली के घर गईं। भंसाली और उनकी मां वहां मौजूद थीं।
कैसा था पहली मुलाकात में संजय का रिएक्शन
कंगना ने आगे बताया, 'संजय लीला भंसाली ने मेरी तस्वीरें देखीं और मेरे चेहरे को ध्यान से देखा। उन्होंने कहा, ‘तुम हर तस्वीर में अलग-अलग दिख रही हो। तुम्हारा असली चेहरा कैसा है? अगर बाल सीधे कर दो तो अलग लगती हो, विग लगाओ तो और अलग।'
क्या संजय से पहली मुलाकात में कंगना को मिला था काम
उस समय संजय लीला भंसाली ने कंगना को फिल्म में काम नहीं दिया था। कंगना ने कहा, 'शायद उनका मतलब था कि अगर तुम सफल हो जाओगी तो खुद समझ जाओगी।' बाद में जब कंगना ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों से सफल हो गईं, तब भंसाली ने उनसे अफसोस करते हुए कहा, 'काश मैंने सलमान की बात मान ली होती।'
किस आइटम नंबर के लिए भंसाली ने किया था कंगना को अप्रोच
कंगना ने यह भी बताया कि बाद में भंसाली ने उन्हें ‘राम लीला’ फिल्म के एक गाने (आइटम नंबर- राम चाहे लीला) के लिए संपर्क किया था, जिसे बाद में प्रियंका चोपड़ा ने किया। कंगना ने कहा था, 'मैं आइटम नंबर नहीं करना चाहती।' यह बात भंसाली को पसंद नहीं आई।
संघर्ष ने बनाया कंगना को मजबूत
कंगना ने कहा कि शुरुआती दिनों में मिली असफलताओं ने उन्हें और मजबूत बनाया। उन्होंने कहा, 'जब आपको कुछ नहीं मिलता, तो वह और भी अच्छा होता है। क्योंकि तब आप सीखते हैं कि बिना उस मौके के भी आप बेहतर काम कैसे कर सकते हैं।'
कंगना का करियर
कंगना रनौत ने साल 2006 में ‘गैंगस्टर’ फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। वह इस समय हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘इमरजेंसी’ थी, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का रोल किया था। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद किया था।
यह भी पढ़ें: Jubin Nautiyal: क्या जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी? सिंगर ने अपनी बचपन की प्रेमिका को बनाया अपना हमसफर