{"_id":"6188d378fe369d4b512bda34","slug":"kangana-ranaut-receives-the-padma-shri-award-2020-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री से सम्मानित हुईं कंगना रणौत: पारंपरिक परिधान में पहुंचीं एक्ट्रेस, चेहरे पर दिखी सम्मान पाने की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मश्री से सम्मानित हुईं कंगना रणौत: पारंपरिक परिधान में पहुंचीं एक्ट्रेस, चेहरे पर दिखी सम्मान पाने की खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने के लिए दिल्ली पहुंचीं कंगना ने गोल्डन बेज कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। इस खास दिन पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहीं।
महिलाओं को समर्पित किया था सम्मान
इस पुरस्कार को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने कहा था, “मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है।”
ये पुरस्कार साल 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जा रहे हैं। वहीं, साल 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 119 लोगों को मंगलवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्मश्री' से सम्मानित किया जाता है। यह देश का चौथा बड़ा सम्मान है। कंगना को फिल्मी क्षेत्र में उत्कृष्ट अभिनय के लिए यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कंगना रणौत को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' फिल्म के लिए दिया गया। वहीं कंगना दूसरी तरफ के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड किरदार में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।