फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Slams Rakhi Sawant Over PM Modi Remark Favours Wont Even Get You A Sweeper Job

कंगना रनौत: 'स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिलेगी', राखी सावंत के विवादित बयान पर एक्ट्रेस का करारा जवाब; कही ये बात

Mon, 14 Sep 2026 10:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 10:57 PM IST
सार

Kangana Ranaut on Rakhi Sawant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर राखी सावंत के विवादित बयान पर कंगना रनौत ने पलटवार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कंगना ने क्या कुछ कहा है। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Rakhi Sawant Over PM Modi Remark Favours Wont Even Get You A Sweeper Job
राखी सावंत पर जमकर बरसीं कंगना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राखी सावंत के हालिया विवादित बयान पर करारा जवाब दिया है। राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और एक्ट्रेस से नेता बनीं स्मृति ईरानी को लेकर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। अब कंगना ने राखी पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन


क्या था राखी का विवादित बयान? 
दरअसल, यह पूरा विवाद 'एमके टॉक्स' पॉडकास्ट के एक एपिसोड के बाद शुरू हुआ। बातचीत के दौरान राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई महिला नेताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन


राखी ने कहा, 'मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना से उन्हें हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी, इन स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो उन्होंने जो भी आपको दिया है, मैं भी दे सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut Slams Rakhi Sawant Over PM Modi Remark Favours Wont Even Get You A Sweeper Job
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने स्टोरी शेयर कर दिया करारा जवाब
राखी के इस बयान पर कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि ज्यादातर असफल और कड़वाहट से भरे लोग सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाकर अपनी जलन, ईर्ष्या, असफलता और अहंकार को सही साबित करने की कोशिश करते हैं।

कंगना ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि लोग इस तरह के लगातार और जानबूझकर किए जाने वाले हमलों के सामने कमजोर पड़ना बंद करें। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी बातों से अपमानित और आहत महसूस करना बंद करना चाहिए और हर बात पर सफाई देने की जरूरत नहीं है।

फेवर करने से स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिलेगी
इसके बाद कंगना ने राखी पर सीधा निशाना साधते हुए लिखा, 'हां मेरे प्यारों! तुम भी सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हो, लेकिन अंदाजा लगाओ क्या? दुर्भाग्य से किसी को तुमसे कुछ नहीं चाहिए। याद रखना, तुम्हारे सारे फेवर मिलकर भी तुम्हें स्वीपर की नौकरी नहीं दिला पाए, क्योंकि उसके लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट चाहिए।'

कंगना ने आगे लिखा कि इसलिए फेवर करो या न करो, तुम कहीं नहीं जा रही हो। उन्होंने राखी को बैठकर अपनी रील्स देखने और रोते रहने की बात भी कही।

ये भी पढ़ें- सामंथा: अभिनेत्री ने दिखाई गोद भराई समारोह की झलक, पति राज निदिमोरु ने बरसाए फूल; तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed