फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut takes a cryptic dig at hrithik roshan fighter said tejas is india first aerial action film

Kangana Ranuat: ऋतिक संग फिर 'फाइटर' मोड में नजर आईं कंगना, 'तेजस' को बताया 'भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म'

Wed, 05 Jul 2023 01:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 05 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

कंगना रणौत ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए तेजस को 'भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म' कहा।

विज्ञापन
kangana ranaut takes a cryptic dig at hrithik roshan fighter said tejas is india first aerial action film
तेजस, फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत इन दिनों ओर छाई हुई हैं। बीते कुछ दिनों पहले ओटीटी पर अभिनेत्री की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास प्यार तो नहीं दिया था। अब आज (बुधवार) कंगना ने अपनी फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने इसकी तारीफ बताई है साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर पर कटाक्ष भी किया है। 

विज्ञापन

भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म
दरअसल कंगना रणौत ने दशहरे के खास मौके पर अपनी फिल्म की बुकिंग करते हुए तेजस की रिलीज डेट की घोषणा की है। इस फिल्म में वह वायुसेना की अधिकारी तेजस गिल की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जिसकी कहानी एक पायलट और देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों के आसपास घूमती है। प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए कंगना ने तेजस को 'भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म' कहा।

इसे भी पढ़ें- Bawaal Teaser: वरुण धवन और जान्हवी ने टीजर में काटा 'बवाल', दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना ने अप्रत्यक्ष रूप से किया कटाक्ष 
अपनी फिल्म को भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म बताते हुए कंगना ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया है। बता दें कि फाइटर को भारत की पहली पहली 'एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी' भी कहा जा रहा है। टाइटल की इस लड़ाई में, कंगना यह सुनिश्चित कर रही हैं कि 'तेजस' 'फाइटर' से पहले आए।

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही हैं 'तेजस' और 'फाइटर'
बता दें कि 'तेजस' 20 अक्टूबर को स्क्रीन पर आने वाली है, जबकि 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित 'तेजस' में वरुण मित्रा भी हैं। जबकि 'फाइटर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' का भी निर्देशन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed