फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Vivek Agnihotri take a dig at Randeep Singh Surjewala inappropriate comment about Hema Malini

Hema Malini: हेमा मालिनी को लेकर सुरजेवाला की अनुचित टिप्पणी पर भड़कीं कंगना, विवेक अग्निहोत्री ने भी कसा तंज

Thu, 04 Apr 2024 06:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 04 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रणौत और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी से जुड़ी एक हालिया घटना पर अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हेमा पर एक टिप्पणी की जिसे 'अशोभनीय' करार दिया गया। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Vivek Agnihotri take a dig at Randeep Singh Surjewala inappropriate comment about Hema Malini
विवेक अग्निहोत्री-रणदीप सिंह सुरजेवाला-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी से जुड़ी एक हालिया घटना पर अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हेमा पर एक टिप्पणी की जिसे 'अशोभनीय' करार दिया गया। अब विवेक और कंगना भी सुरजेवाला की निंदा करते नजर आए हैं। मनोरंजन जगत की इन दोनों हस्तियों की पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज

बिना नाम लिए विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर लिखा, 'राजनीति की इस बुरी दुनिया में मजबूती से खड़ी कोई भी महिला और कोई भी महिला पार्टी अत्यधिक सम्मान और समर्थन की हकदार है।' इस पोस्ट को लोग हेमा के समर्थन में मान रहे हैं। साथ ही माना जा रहा है कि विवेक ने रणदीप सिंह सुरजेवाला की सोच की निंदा की है। 

विज्ञापन


Kareena Kapoor: फोटोशॉप करने पर खूब ट्रोल हुईं करीना कपूर, लोग बोले-उम्र क्यों छुपाना, किसे बेवकूफ बना रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना रणौत ने भी साधा निशाना 

कंगना रणौत ने रणदीप की टिप्पणी का वीडियो भी साझा किया और हिंदी में लिखा, 'प्यार की दुकान खोलने की बात थी लेकिन कांग्रेस ने नफरत की दुकान खोल दी है। महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस नेता अपरिहार्य पराजय की हताशा और निराशा में दिन-ब-दिन अपना चरित्र खराब करते जा रहे हैं।'



No Entry 2: नो एंट्री 2 में हुई इन तीन दमदार अभिनेत्रियों की एंट्री, वरुण, अर्जुन और दिलजीत संग मचाएंगी धमाल


सुरजेवाला का हेमा मालिनी पर तंज 

वीडियो में रणदीप यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'हम विधायक या सांसद क्यों चुनते हैं? ताकि वे हमारी आवाज उठा सकें, और हमारी बात मनवा सकें। वे हेमा मालिनी नहीं हैं जिन्हें चाटने के लिए सांसद बनाया गया है।' रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया और नेता को 'अशोभनीय टिप्पणी' के लिए नोटिस जारी किया, जिसने एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाई। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने प्रेस से कहा, 'उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed