सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kani Kusruti Share How Prepare Her Character In Assi Says Impossible To Comprehend Trauma Of Assault Victim

‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 19 Feb 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Kani Kusruti In Assi Movie: अभिनेत्री कनी कुश्रुति ने दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म ‘अस्सी’ के दौरान उन्हें कानूनी प्रक्रिया को समझने का मौका मिला। जानिए एक्ट्रेस ने किरदार की तैयार के लिए क्या किया…

Kani Kusruti Share How Prepare Her Character In Assi Says Impossible To Comprehend Trauma Of Assault Victim
कनी कुश्रुति - फोटो : इंस्टाग्राम-@kantari_kanmani
विज्ञापन

विस्तार

हुमा कुरैशी स्टारर हिट वेब सीरीज ‘महारानी’ में कावेरी के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री कनी कुश्रुति जल्द ही अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आएंगी। वो इस फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उनका कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को पूरी तरह समझना असंभव है। एक्ट्रेस ने बताया कैसे की अपने किरदार की तैयारी।

Trending Videos

हमने इस दर्द के करीब पहुंचने की कोशिश की
पीटीआई से बात करते हुए कनी कुश्रुति ने अपने किरदार को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को हूबहू महसूस कर सकता है। एक अभिनेत्री के रूप में हमने इसके सबसे करीब पहुंचने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार ऐसा लगता है कि आप उस स्थिति में हैं क्योंकि आपको लगभग यकीन हो जाता है कि यह आपके साथ हुआ है। लेकिन मैं ऐसी अभिनेत्री नहीं हूं जो पूरी तरह से उस स्थिति में उतर जाए, क्योंकि इससे आप पर असर पड़ेगा। मैं ऐसा नहीं करती।

बचपन से लेकर अब तक इस देश में पली-बढ़ी एक महिला के रूप में, क्या मुझे इस तरह के हमलों या आघातों का एहसास है? हां, शायद है, क्योंकि मेरे करीबी लोग इससे गुजरे हैं। इसलिए कभी-कभी यह उन चीजों में से एक है जिनसे आप अनजाने में ही जुड़ जाते हैं।

न्याय पाने के लिए उस दर्द से फिर गुजरना पड़ता है
अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस फिल्म ने उन्हें भारत में ऐसे मामलों में कानूनी व्यवस्था की प्रकृति को समझने में मदद की। अक्सर अदालती कार्यवाही अतीत के दर्द को फिर से ताजा कर सकती है। अपने उन दोस्तों से हुई बातचीत को याद करते हुए, जो इसी तरह के मामलों का सामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि न्याय पाने के लिए आपको उस दर्द से गुज़रना पड़ता है, इसलिए व्यवस्था में एक विडंबना और विरोधाभास है, लेकिन न्याय पाने का यही तरीका है। आप इसे भूल नहीं सकते। फिल्म में भी एक लाइन है, 'वे आपको इसे भूलने नहीं देंगें।’

Kani Kusruti Share How Prepare Her Character In Assi Says Impossible To Comprehend Trauma Of Assault Victim
अस्सी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘अस्सी’ दिल्ली में रहने वाली विवाहित महिला परिमा (कानी) की कहानी है, जिसका कुछ पुरुषों द्वारा अपहरण कर यौन उत्पीड़न किया जाता है। फिल्म इस दर्दनाक घटनाक्रम के बाद पुलिस जांच और उसके बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित है।

फिल्म में तापसी पन्नू ने वकील की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। जबकि नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक विशेष भूमिकाओं में हैं। ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed