सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   kantara fame rishabh shetty unfollowed rukmani vasanth and raj b reddy from social media

रुक्मिणी वसंत से हुई ऋषभ शेट्टी की अनबन? ‘कांतारा’ से जुड़े इस एक्टर को भी किया अनफॉलो; फैंस ने लगाए कयास

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Rishabh Shetty Unfollowed Rukmani Vasanth: ऋषभ शेट्टी ने फिल्म 'कंतारा' के बैनर होम्बले फिल्म्स के साथ ही कई साथी कलाकारों को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। उनके ऐसा करने के बाद से ही फैंस मतभेद के कयास लगा रहे हैं।

kantara fame rishabh shetty unfollowed rukmani vasanth and raj b reddy from social media
ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में को-स्टार रहीं अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत को हाल ही में सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। फैंस इसे दोनों के बीच किसी मनमुटाव का संकेत मान रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक मामले पर दोनों तरफ से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है।
Trending Videos


ऋषभ शेट्टी ने किया आनफॉलो 
खास बात यह है कि ऋषभ ने सिर्फ रुक्मिणी को ही नहीं, बल्कि 'कंतारा' और उसके प्रोड्क्शन हाउस होम्बले फिल्म्स से जुड़े कई कलाकारों को भी अनफॉलो किया है। इस लिस्ट में एक्टर राज बी शेट्टी भी शामिल हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद से ही फैंस इसकी वजह ढूंढने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

kantara fame rishabh shetty unfollowed rukmani vasanth and raj b reddy from social media
राज बी रेड्डी, रक्षित शेट्टी, ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
 ऋषभ और राज थे दोस्त, फिर कहां बिगड़ी बात?
ऋषभ शेट्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर फाॅलोइंग लिस्ट में 'कंतारा' फ्रेंचाइज का निर्माण करने वाला बैनर होम्बले फिल्म्स भी कहीं नजर नहीं आ रहा। इसके अलावा उन्होंने एक्टर राज बी शेट्टी को भी अनफॉलो किया। 
पिछले साल तक ऋषभ, राज के काम की जमकर तारीफ करते थे। यहां तक की फैंस ऋषभ, राज और रक्षित को मिलाकर 'आर आर आर' तक कहते थे। हालांकि, पिछले साल जब ऋषभ ने कन्नड़ फिल्म 45 की तारीफ की तो उन्होंने कहीं भी राज बी शेट्टी का जिक्र नहीं किया था। तब से ही दोनों के बीच मनमुटाव की अफवाहों को हवा मिली थी। 
 

kantara fame rishabh shetty unfollowed rukmani vasanth and raj b reddy from social media
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द अगली फिल्म पर करेंगे काम
बहरहाल, मामला जाे भी हो जब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता कुछ भी कहना मुश्किल है। वर्कफ्रंट पर ऋषभ इन दिनों ब्रेक पर हैं। वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जय हनुमान' पर जुटेंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' भी है। यह 2027 में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed