{"_id":"6558cc3dbbec74d562018dd4","slug":"karan-johar-confirms-vicky-kaushal-as-the-next-guest-on-koffee-with-karan-8-says-it-is-kind-of-a-reunion-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' के अगले मेहमान बनेंगे विक्की कौशल, निर्माता ने कहा- यह एक तरह का रीयूनियन है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' के अगले मेहमान बनेंगे विक्की कौशल, निर्माता ने कहा- यह एक तरह का रीयूनियन है
Sat, 18 Nov 2023 08:12 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:12 PM IST
सार
इस चैट शो के दौरान करण भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा करते नजर आते हैं। हालांकि, निर्माता जल्द शो में अपने अगले गेस्ट का खुलासा नहीं करते हैं, लेकिन इस बार करण ने शो में अपने अगले मेहमान का भी खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
करण जौहर और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के पिछले एपिसोड में अभिनेत्री करीना कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आई हैं। ननद और भाभी की इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस चैट शो के दौरान करण भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा करते नजर आते हैं। हालांकि, निर्माता जल्द शो में अपने अगले गेस्ट का खुलासा नहीं करते हैं, लेकिन इस बार करण ने शो में अपने अगले मेहमान का भी खुलासा कर दिया है।
करण के शो के अगले मेहमान बनेंगे विक्की कौशल
फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए एक लाइव सेशन आयोजित किया था। करण ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की और आगामी 'कॉफी विद करण' एपिसोड के बारे में कुछ बातें भी बताईं। फिल्म निर्माता ने आने वाले मेहमानों के बारे में कई संकेत दिए और कहा यह एक तरह का रीयूनियन होने वाला है।
Ayushmann Khurrana: 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' का फाइनल देखने अहमदाबाद जाएंगे आयुष्मान, अभिनेता में दिखा उत्साह
विज्ञापन
निर्माता ने कहा कि यह रीयूनियन होगा
लाइव सेशन के दौरान जब करण ने कहा कि दोनों मेहमानों का आलिया भट्ट से कनेक्शन है तो प्रशंसकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वे सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन हो सकते हैं । हालांकि, करण ने न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया और कहा कि हर कोई वरुण और सिड कह रहा है।कई अनुमानों को देखने के बाद, करण ने पुष्टि की कि विक्की कौशल अगले एपिसोड में दिखाई देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, "यह विक्की और कोई और है।"
ODI World Cup 2023: बॉलीवुड हसीनाओं के साथ चर्चा में रहा इन क्रिकेटरों का इश्क! मगर अधूरी रह गई कहानी
विक्की और कियारा आएंगे नजर?
पिछले दिनों खबर भी आई थी कि विक्की ने हाल ही में, कियारा आडवाणी के साथ एपिसोड शूट किया है, जहां तक आलिया कनेक्शन की बात है तो विक्की ने आलिया के साथ राज़ी में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है और कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है। करण की इस घोषणा के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।