फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: साउथ सिनेमा को टक्कर देने के लिए एक्शन फिल्म का एलान करेंगे करण जौहर! बोले- खून खराबा होगा!

Sun, 24 Jul 2022 06:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 24 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

करण जौहर सोमवार सुबह एक बड़ा एलान करने वाले हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। ऐसे में अब फैंस के बीच रश्मिका मंदाना और टाइटर श्रॉफ चर्चा में आ गए हैं।  

विज्ञापन
Karan Johar new announcement soon shared post for new project fans speculate tiger shroff rashmika mandanna
करण जौहर - फोटो : Instagram

करण जौहर हिंदी सिनेमा के बड़े निर्माता हैं, जो अपने हर नए प्रोजेक्ट से पहले फैंस के बीच खास माहौल जरूर बनाते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी हर नई फिल्म की जानकारी देते रहते हैं और अब करण ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कल यानी सोमवार को फैंस के बीच एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। 

Karan Johar new announcement soon shared post for new project fans speculate tiger shroff rashmika mandanna
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को खून-खराबे के लिए तैयार रहने की बात कही है। करण द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर लिखा है, 'अब खून खराबा होने वाला है। बड़ा एलान कल।' इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'कल सुबह 11 बजे।' इस कैप्शन से साफ है कि करण सोमवार सुबह 10 बजे कुछ नया एलान करने वाले हैं और इस पर फैंस ने भी अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। 

Karan Johar new announcement soon shared post for new project fans speculate tiger shroff rashmika mandanna
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पोस्ट पर फैंस ने कही ये बात
करण जौहर के इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है कि वह क्या बड़ा एलान कर सकते हैं। कुछ फैंस ने इस एलान के लिए खुद को उत्साहित बताया है और कुछ लोगों ने लिखा है कि वह इंतजार नहीं कर सकते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar new announcement soon shared post for new project fans speculate tiger shroff rashmika mandanna
टाइगर श्रॉफ, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका और टाइगर पर होगी नई फिल्म!
बीते दिनों ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था रश्मिका मंदाना और टाइगर श्रॉफ एक साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं, जिसे शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे। दावा था कि यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन में बनेगी। फिल्म एक्शन बेस्ड बताई गई थी, जिसके जरिए करण साउथ फिल्मों को टक्कर देंगे। हालांकि, इस खबर को कंफर्म नहीं माना जा रहा था। लेकिन अब जैसी ही करण जौहर का यह पोस्ट सामने आया है तब से फैंस मान रहे हैं कि करण जौहर फैंस के बीच टाइगर और रश्मिका वाली नई फिल्म का एलान कर सकते हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म 'गुड बॉय' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं और टाइगर की फिल्म 'गणपत' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed