फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Tacker Opens Up On Unequal Treatment In The Industry Also Talks About Bhay 2

‘भय’ के दूसरे सीजन पर बड़ा अपडेट, इंडस्ट्री में भेदभाव पर भी बोले करण टैकर; कहा- 'कोई भी बदलाव…’

Thu, 09 Jul 2026 02:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Jul 2026 02:18 PM IST
सार

Karan Tacker: एक्टर करण टैकर हाल ही में शो ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था। अब एक्टर ने दूसरे सीजन और इंडस्ट्री में भेदभाव को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Karan Tacker Opens Up On Unequal Treatment In The Industry Also Talks About Bhay 2
करण टैकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर करण टैकर ने हाल ही में शो ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ के दूसरे सीजन के बारे में खुलकर बात की और बताया कि अभी उस पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी दूसरे सीजन की शूटिंग
दूसरे सीजन पर अपडेट देते हुए करण ने कहा, ‘मुझे दूसरे सीजन की कुछ स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए मिली है। अभी उस पर फाइनल काम चल रहा है। उम्मीद है कि साल खत्म होने से पहले इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।’

विज्ञापन

करण के लिए शो का दूसरा सीजन मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। वह कहते हैं, ‘इस प्रोजेक्ट को लेकर प्लेटफॉर्म के हेड और मेरे अलावा कोई खास एक्साइटेड नहीं था। इसे बनाना काफी मुश्किल था। लेकिन जब किसी शो का दूसरा सीजन आता है, तो यह उसकी सफलता का बड़ा सबूत होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Tacker Opens Up On Unequal Treatment In The Industry Also Talks About Bhay 2
पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी पर बनी सीरीज 'भय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है
करण ने इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस समय एक बड़े बदलाव और गिरावट के दौर से गुजर रही है। आगे क्या करना है, यह तय करना थोड़ा मुश्किल हो गया है क्योंकि हर कोई एक्सपेरिमेंट कर रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अब प्लेटफॉर्म्स भी एडवर्टाइजमेंट की तरफ जा रहे हैं, क्योंकि सब्सक्रिप्शन कम हो रहे हैं। पूरे सिस्टम में एक तरह की समस्या है। कंटेंट इतना ज्यादा हो गया है कि लोग कन्फ्यूज हैं और हर कोई फिर से शुरुआत करने की सोच रहा है।’

Karan Tacker Opens Up On Unequal Treatment In The Industry Also Talks About Bhay 2
करण टैकर - फोटो : सोशल मीडिया

कंटेंट की भरमार से हो रहा नुकसान
करण का मानना है कि जरूरत से ज्यादा कंटेंट इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा, ‘आजकल इतना ज्यादा कंटेंट आ रहा है, लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं है। सिर्फ पीआर के जरिए यह दिखाया जाता है कि सब कुछ अच्छा चल रहा है, जबकि असलियत कुछ और है।’

Karan Tacker Opens Up On Unequal Treatment In The Industry Also Talks About Bhay 2
अभिनेता करण टेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@karantacker

भेदभाव पर क्या बोले करण?
हाल ही में करण सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव को लेकर भी खुलकर बोल रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘यह सब मेरे अपने अनुभव से आता है। जैसे-जैसे आप इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ते हैं, आपको इसकी कमियां साफ नजर आने लगती हैं। मैं बस वही कह रहा हूं जो सच है।’

ये भी पढ़ें- सेट पर कीड़े के काटने से बीमार पड़े राजेश शर्मा, सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उठाई जांच की मांग; पूछे कड़े सवाल

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन इस सिस्टम में हर कोई बदलाव लाने से डरता है। लोग आपस में सच की बातें कर लेते हैं, लेकिन खुलकर बोलने से डरते हैं क्योंकि सबको अपनी नौकरी का डर रहता है।’

करण ने आखिर में कहा, ‘अगर हम सच्चाई से मुंह मोड़ते रहेंगे, तो हालात और खराब होते जाएंगे। आज हम अपनी नौकरी बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा भी वक्त आ सकता है जब हमारे पास नौकरी ही नहीं होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed