क्या बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा की ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं करीना? सैफ के साथ शाही अंदाज में ली एंट्री
Kareena Kapoor-Saif Video: अभिनेत्री करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है। वे स्टाइलिश लुक में अपने पति और एक्टर सैफ अली खान के साथ एक इवेंट में शामिल हुई हैं।
विस्तार
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच मजबूत दोस्ती है। वर्षों से दोस्ती का यह रिश्ता कायम है। अक्सर इन्हें साथ पार्टी करते देखा जाता है। एक-दूसरे के सुख-दुख में भी दोनों हमेशा साथ खड़ी होती हैं। इतना ही नहीं, फैशन और स्टाइल के मामले में भी इनकी पसंद काफी मिलती-जुलती है। एक वायरल वीडियो तो कुछ यही बयां कर रहा है।
सैफ अली खान और करीना का शाही अंदाज
करीना कपूर आज रविवार को एक इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने अपने पति और चर्चित अभिनेता सैफ अली खान के साथ इवेंट में शाही अंदाज में एंट्री ली तो फोटोग्राफर्स उस पल को कैद करने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच बेबो की ड्रेस पर सबकी नजरें ठहर गईं। ब्लैक कलर की गाउन में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मगर, गौर करने पर पता चलेगा की एक दिन पहले उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका भी एक इवेंट में कुछ ऐसी ही ड्रेस में नजर आई थीं।
ब्लैक आउटफिट में मलाइका अरोड़ा का बिंदास लुक
एक दिन पहले यानी शनिवार को मलाइका अरोड़ा ब्लैक आउटफिट में नजर आई थीं। पहली बार में उन्हें देख कोई भी यही समझेगा की मलाइका ने सेम वही ड्रेस पहन रखी है, जो आज के इवेंट में करीना कपूर पहनकर पहुंची हैं। हालांकि, यह सच्चाई नहीं है। दोनों का कलर और डिजाइन बेशक एक जैसे लग रहे हैं, मगर गौर करने पर पता चलेगा कि दोनों के गले के डिजाइन की बनावट में अंतर है। मलाइका की ड्रेस अलग है और करीना कपूर की अलग।
करीना और सैफ की जोड़ी पर नेटिजन्स ने लुटाया प्यार
करीना कपूर और सैफ अली खान के वायरल वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं। कोई इन्हें परफेक्ट कपल कह रहा है तो कोई अपनी फेवरेट जोड़ी बता रहा है। सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'कर्तव्य' का आधिकारिक एलान हुआ है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'हम हिंदुस्तानी' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी झोली में 'हैवान' भी है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।