फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Talk About Married Life Actress Said marriage is Just Taboo And will not affect your Career

Kareena Kapoor: शादी को लेकर करीना कपूर ने साझा किए अपने विचार, बोलीं-यह महज एक टैबू था

Sat, 11 Mar 2023 12:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 12:38 PM IST
सार

करीना कपूर ने कहा कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए शादी करना सबसे बड़ा टैबू था। हालांकि वक्त के साथ काफी बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कैसे एक वर्किंग मां के रूप में काम करती हैं, चीजों को भी न कहती हैं, क्योंकि वह अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Talk About Married Life Actress Said marriage is Just Taboo And will not affect your Career
Kareena Kapoor Saif Ali khan - फोटो : social media

विस्तार

करीना कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनीं रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा पहले एक्ट्रेस के लिए शादी करना सबसे बड़ा टैबू था। हालांकि वक्त के साथ काफी बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कैसे एक वर्किंग मां के रूप में काम करती हैं, चीजों को भी न कहती हैं, क्योंकि वह अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती हैं। 

विज्ञापन

Kareena Kapoor Talk About Married Life Actress Said marriage is Just Taboo And will not affect your Career
Kareena Kapoor Saif Ali khan - फोटो : social media

साल 2012 में सैफ अली खान से करीना ने की थी शादी 
करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था, उसके बाद साल 2021 में छोटे बेटे जहांगीर अली खान का स्वागत किया था। करीना ने कहा कि इस पॉइंट पर आकर अक्सर एक्ट्रेस के करियर खत्म हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor Talk About Married Life Actress Said marriage is Just Taboo And will not affect your Career
Kareena Kapoor Saif Ali khan - फोटो : social media

शादी को करीना ने बताया टैबू
करीना से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में उम्रवाद को लेकर विचारों में बदलाव हो रहा है। इसपर करीना ने कहा- हां मुझे ऐसा लगता है। आपको अपनी उम्र पर गर्व होना चाहिए। आज की महिलाएं बहादुर हो गई हैं। फीमेल एक्ट्रेस के लिए सबसे बड़ा टैबू शादी करना था, लेकिन अब आपकी शादीशुदा लाइफ, आपके करियर को प्रभावित नहीं करती है। फिल्म निर्माता अब जोखिम उठा रहे हैं और लीक से हटकर स्क्रिप्ट पर काम करते हैं, और अलग-अलग लोगों को मौका दे रहे हैं। आखिर में यह महसूस करने और आत्मविश्वास दिखाने के बारे में है।

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की इस आदत से परेशान हैं रणबीर कपूर, बोले- बाथरूम से आते ही रूम में...

विज्ञापन

Kareena Kapoor Talk About Married Life Actress Said marriage is Just Taboo And will not affect your Career
Kareena Kapoor Saif Ali khan - फोटो : social media

च्वाइस में क्लीयर हैं करीना
करीना ने एक वर्किंग मदर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता है कि वर्क लाइफ बैलेंस हासिल करने का कोई फार्मूला है, इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। यह आपको तय करना है कि आप क्या करेंगे और क्या नहीं करेंगे। मैं उन चीजों के लिए ना कहना चाहती हूं जो मैं नहीं करना चाहती, क्योंकि मुझे अपने बच्चों को अकेला छोड़ने का मन नहीं है या मैं किसी अवॉर्ड शो में नहीं दिखना चाहती हूं। मैं अपनी च्वाइस में क्लीयर हूं, क्योंकि मैं अपने पति के साथ घर बैठकर एक शो देखूंगी या एक ग्लास वाइन पियूंगी। यह उन सबसे बड़े बदलावों में से एक है, जिनसे मैं व्यक्तिगत रूप से गुजरी हूं। वर्क लाइफ बैलेंस बनाना मेरे ऊपर है। 

Shyam Benegal Health: श्याम बेनेगल की दोनों किडनी फेल? घर पर चल रहा इलाज

Kareena Kapoor Talk About Married Life Actress Said marriage is Just Taboo And will not affect your Career
Kareena Kapoor - फोटो : social media

द क्रू पर काम कर रही हैं करीना
आपको बता दें कि करीना बॉलीवुड की फेमस और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 3 इडियट्स, बजरंगी भाईजान, जब वी मेट जैसी तमाम फिल्में की हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म द क्रू पर काम कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन नजर आने वाली हैं। वहीं सस्पेक्ट एक्स के माध्यम से करीना ओटीटी पर भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है, जिसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। 

Saba Azad Troll: ऋतिक की गर्लफ्रेंड पर यूजर्स ने किए बेहूदे कमेंट्स, बताया सस्ती कंगना, सबा को जमकर किया ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed