फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग के दौरान दिल्ली मेट्रो में फैंस से घिरे कार्तिक आर्यन, देखें वायरल वीडियो
Kartik Aaryan Movie Naagzilla Viral Video: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने दिल्ली में अपनी नई फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग की है। एक वायरल वीडियो में उन्हें लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग करते हुए फैंस से घिरे देखा गया।
विस्तार
कार्तिक आर्यन को दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर अपनी आगामी फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग करते हुए देखा गया। इस दौरान कार्तिक को देखने के लिए कई फैंस जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।
वायरल वीडियो
हाल ही में कार्तिक ने दिल्ली मेट्रो के अंदर अपनी आगामी फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्तिक की मौजूदगी से सैकड़ों फैंस लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा हो गए। इतनी भीड़ लग गई कि कुछ देर के लिए ट्रैफिक धीमा हो गया। लोग शूटिंग देखने और कार्तिक को देखने के लिए बहुत उत्साहित दिखे।
View this post on Instagram
फैंस का किया अभिवादन
शूटिंग के दौरान ब्रेक में कार्तिक ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। यह शूटिंग सोमवार सुबह शुरू हुई। कार्तिक ने हाल ही में मुंबई में फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। अब दिल्ली में अगला हिस्सा फिल्माया जा रहा है।
कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की 'नागजिला'
फिल्म 'नागजिला' करण जौहर द्वारा बनाई जा रही है। इसे मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'नागजिला' में कार्तिक एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं। यह एक फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है। अभी तक हीरोइन का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रतिभा रांटा उनके साथ हो सकती हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
कार्तिक के पास 'नागजिला' के अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह अनुराग बसु की अगली फिल्म में श्रीलीला के साथ नजर आएंगे, जो इस साल के आखिर में रिलीज हो सकती है। कार्तिक की इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग और कहानी को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू के साथ मनाई शादी की 21वीं सालगिरह, लिखा- 'आज भी तुम्हें ही चुनती...'