मिस्ट्री गर्ल से लेकर श्रीलीला तक जुड़ा नाम, इन हसीनाओं संग भी कार्तिक आर्यन के लिंकअप की रही खूब चर्चा
Kartik Aaryan Relationship: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही इस बॉलीवुड एक्टर की गाेवा ट्रिप की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद उनका नाम एक मिस्ट्री गर्ल से जोड़ा गया। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि कार्तिक आर्यन के लिंकअप की खबर सामने आई हों। पहले भी कई एक्ट्रेसेस के साथ उनके अफेयर की अटकलें लग चुकी हैं। जानिए, कौन-कौन हैं, वो?
विस्तार
कार्तिक आर्यन ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। वह जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतने ही सुर्खियों में उनके अफेयर, लिंकअप भी रहते हैं। अक्सर कार्तिक का नाम को-एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जाता है। हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल करीना (Karina Kubiliute) के साथ उनका नाम जुड़ा। लेकिन इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ कार्तिक के लिंकअप, अफेयर की खबरें आती रही हैं, वो अलग बात है कि कभी इस एक्टर ने अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात नहीं की, न ही किसी रिलेशनशिप को पब्लिक के सामने एक्सेप्ट किया। जानिए, अब तक कार्तिक आर्यन का नाम किस-किस एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है।
नई मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुईं तस्वीरें
कार्तिक आर्यन की गोवा में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। सोमवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कीं, जिसमें वह बीच (समंदर) किनारे आराम फरमा रहे हैं। सामने एक बीचबॉल गेम का नेट लगा है। बिल्कुल इसी तरह की लोकेशन की फोटो करीना (Karina Kubiliute) नाम की एक लड़की ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में अटकलें तेज हुईं कि यही कार्तिक आर्यन की नई मिस्ट्री गर्ल हैं। लेकिन इस मामले में अब तक कार्तिक आर्यन की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। वैसे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का स्क्रीन शॉट भी वायरल है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें मिस्ट्री गर्ल करीना ने खुद कहा है कि वह कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड नहीं हैं।
अब तक इन एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है नाम
नुसरत भरुचा: कार्तिक आर्यन ने करियर के शुरुआती दिनों नुसरत भरुचा के साथ काम किया। वह ‘प्यार का पंचनाम’ से लेकर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर करते नजर आए। इसके बाद से ही दोनों का नाम साथ जोड़ा जाने लगा। लेकिन कार्तिक और नुसरत ने एक-दूसरे को हमेशा दोस्त ही बताया।
अनन्या पांडे: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अनन्या पांडे के साथ एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’की है। इससे पहले दोनों ने एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की। इस फिल्म के दौरान ही अनन्या और कार्तिक आर्यन के अफेयर की अटकलें लगीं। लेकिन इस रिश्ते पर भी कार्तिक ने चुप्पी साधे रखी।
सारा अली खान: फिल्म ‘लव आज कल 2’ की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन का नाम सैफ अली खान की शहजादी यानी बेटी सारा अली खान के साथ जुड़ा था। सारा ने तो कार्तिक काे अपना क्रश भी बताया था। इसी के बाद से ही कार्तिक और सारा अली खान के लिंकअप, अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रहीं। लेकिन फिल्म खत्म होने के बाद दोनों कभी एक-दूसरे के साथ नहीं दिखे। ना ही किसी लिंकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन दिया।
कृति सेनन: फिल्म ‘लुका छिपी’ और ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इन फिल्मों के रिलीज से पहले और बाद में कार्तिक का नाम कृति से जोड़ा गया। लेकिन कृति ने इन खबरों को काेरी अफवाह बताया। इन दिनों कृति सेनन कबीर बहिया नाम के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।