सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Mrunal Thakur And Pooja Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai New Release Date announced

'है जवानी तो इश्क होना है' की नई रिलीज डेट का एलान; अब इस दिन दस्तक देगी वरुण धवन-पूजा हेगड़े की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 12 Apr 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट में बदलाव की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रही थीं। अब मेकर्स ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और साथ ही नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

Varun Dhawan Mrunal Thakur And Pooja Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai New Release Date announced
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अपनी निर्धारित रिलीज डेट से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यूं तो इसकी रिलीज डेट में बदलाव की चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही थी। अब मेकर्स ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। दर्शकों को फिल्म के लिए इंतजार नहीं करना होगा। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होगी।

Trending Videos

मई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले जून में रिलीज होने वाली थी। 12 जून इसकी रिलीज डेट थी। मगर, अब यह अगले महीने यानी मई में रिलीज होगी। मेकर्स की तरफ से आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'प्यार, उलझन, दीवानगी। अब शुरू होता है हंगामा। है जवानी, तो? यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


विज्ञापन
विज्ञापन

कल आएगा फिल्म का फर्स्ट लुक
फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ ही इसके फर्स्ट लुक को लेकर भी जानकारी दी गई है। फिल्म का फर्स्ट लुक कल यानी सोमवार को पेश किया जाएगा।  ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है। 

Box Office Report: 'डकैत' पर भारी पड़ी 'धुरंधर 2'? 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को मिला वीकएंड का फायदा

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म में वरुण धवन, मृणाल और पूजा हेगड़े के अलावा मौनी रॉय और चंकी पांडे समेत कई अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म की शुरुआती झलकियां पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर चुकी हैं। यही कारण है कि मेकर्स लोगों की इस उत्सुकता का फायदा उठाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed