सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Rumored Girlfriend Sreeleela Watched Tu Meri Main Tera Praises The Film But Not Mention Ananya

कार्तिक आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड ने देखी ‘तू मेरी मैं तेरा..’; फिल्म की तारीफ की पर अनन्या का नहीं लिया नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 31 Dec 2025 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Tu Meri Main Tera Review: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को बॉक्स ऑफिस पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। लेकिन अब फिल्म को कार्तिक की कथित गर्लफ्रेंड ने देखा है और अपना रिव्यू किया है। जानिए कौन है ये गर्लफ्रेंड और फिल्म पर दी कैसी प्रतिक्रिया…

Kartik Aaryan Rumored Girlfriend Sreeleela Watched Tu Meri Main Tera Praises The Film But Not Mention Ananya
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, इस रॉम-कॉम फिल्म को वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, जिसकी उम्मीद मेकर्स को थी। इसकी एक वजह फिल्म के सामने ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म की चुनौती भी है। हालांकि, अब कार्तिक आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री श्रीलीला ने कार्तिक की फिल्म देखी है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए श्रीलीला ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा…

Trending Videos

श्रीलीला ने की फिल्म की तारीफ
श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में देखी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए अपना रिव्यू दिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के गाने का वीडियो शेयर करते हुए श्रीलीला ने लिखा, बहुत बढ़िया! फिल्म का पूरा आनंद लिया। इतने लंबे समय बाद राहत मिली।’ हैरानी की बात ये है कि श्रीलीला ने अपनी स्टोरी में कथित बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन को तो टैग किया है। लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को उन्होंने अपनी स्टोरी में मेंशन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


Kartik Aaryan Rumored Girlfriend Sreeleela Watched Tu Meri Main Tera Praises The Film But Not Mention Ananya
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@kartikaaryan

अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीलीला और कार्तिक के अफेयर की उठीं चर्चाएं
श्रीलीला और कार्तिक आर्यन ने साथ में अनुराग बसु की फिल्म में काम किया है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे पहले ‘आशिकी 3’ बताया जा रहा था, लेकिन फिलहाल मेकर्स ने साफ किया कि फिल्म का नाम आशिकी 3 नहीं है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है। वहीं पहले 2025 में ही रिलीज होने वाली यह फिल्म अब कब रिलीज होगी, ये भी अभी कंफर्म नहीं है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के बीच अफेयर की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा।
इसके बाद कई मौकों पर कार्तिक और श्रीलीला साथ में भी देखे गए। तब से ही श्रीलीला को कार्तिक आर्यन की कथित गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है और दोनों के अफेयर की चर्चाएं बी-टाउन की गलियों में जोरों पर हैं। हालांकि, दोनों स्टार्स की ओर से अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी नहीं कहा गया। अब श्रीलीला द्वारा कार्तिक की फिल्म की तारीफ करना, लेकिन अनन्या को स्टोरी में टैग न करना चर्चाओं को और भी हवा देता है।

बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही 'तू मेरी मैं तेरा..’
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म छह दिनों में कुल 27 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed