अनुराग बसु ने घर पर रखा सरस्वती पूजन, सान्या-फातिमा साथ आईं नजर; कार्तिक और सारा के अलावा कई सेलेब्स पहुंचे
Sarswati Puja At Anurag Basu Residence: हर साल की तरह इस साल भी निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु के घर सरस्वती पूजा हुई। कार्यक्रम में कई सेलेब्स भी पहुंचे। यहां देखिए किस अंदाज में पहुंचे तमाम सितारे…
विस्तार
आज बसंती पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर सरस्वती जी का पूजन भी किया जाता है। तमाम सेलेब्स भी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु ने अपने घर पर सरस्वती पूजन का कार्यक्रम रखा। इस मौके पर अनुराग के घर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर समेत कई सेलेब्स भी पहुंचे हैं। अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फातिमा सना शेख ने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।
फामिता सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी सरस्वती पूजन में पहुंचीं
डायरेक्टर अनुराग बसु के घर पर हुए सरस्वती पूजन कार्यक्रम में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी साथ दिखीं। दोनों ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। साथ ही कई तस्वीरें भी साथ क्लिक कीं। अनुराग बसु के साथ भी दोनों ने फोटो खींची हैं। इस मौके पर सान्या और फातिमा काफी खुश नजर आईं।
अनुराग बसु के घर पहुंचे सेलेब्स
हर साल की तरह निर्देशक अनुराग बसु ने अपने घर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया। इस पूजन कार्यक्रम में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे कलाकार शामिल हुए। ये सभी कलाकार अनुराग बसु के साथ काम कर चुके हैं। इस दौरान इन सभी सेलेब्स ने पैपराजी को पोज भी दिए। 'मेट्रो इन दिनों' के बाद सारा और आदित्य पहली बार साथ नजर आए। जबकि कार्तिक आर्यन भी निर्माता भूषण कुमार के साथ अनुराग बसु के घर पहुंचे। इसके अलावा सुनिधि चौहान और रूपाली गांगुली भी इस समारोह में नजर आईं।
पीले रंग के कपड़ों में पहुंचीं सारा अली खान
बसंत पंचमी पर पीले वस्त्र धारण किए जाते हैं। ऐसे में सारा अली खान ने पीले रंग का सलवार सूट पहना था। जबकि सुनिधि ने पीले रंग का कुर्ता चुना। फातिमा सना शेख ने सफेद साड़ी के साथ लाल ब्लाउज पहना था। सान्या मल्होत्रा नीली साड़ी में नजर आईं। जबकि रूपाली गांगुली हमेशा की तरह लाल और पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अनुराग बसु की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग बसु की आगामी फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक है। जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे पहले पिछले साल ही रिलीज होना था। लेकिन फिलहाल फिल्म टल गई। अब उम्मीद है कि इस साल ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। पहले फिल्म का नाम ‘आशिकी 3’ बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में ये स्पष्ट कर दिया गया कि ये ‘आशिकी 3’ नहीं है। अब फिल्म का नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’ बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक नाम की घोषणा नहीं की गई है।