फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Riteish Deshmukh Makes Fun On Farah Khan Cooking Vlog With Sajid Khan Now She Reacts On Joke

अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने उड़ाया फराह खान के कुकिंग व्लॉग्स का मजाक, कोरियोग्राफर ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 23 Jan 2026 07:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 23 Jan 2026 07:33 PM IST
सार

Akshay Kumar Jokes On Farah Khan: अक्षय कुमार के आगामी गेम शो ‘व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून’ के नए प्रोमो में अक्षय ने फराह खान के कुकिंग व्लॉग्स का मजाक उड़ाया। अब फराह ने इस पर पलटवार किया है। जानिए फराह ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Akshay Kumar Riteish Deshmukh Makes Fun On Farah Khan Cooking Vlog With Sajid Khan Now She Reacts On Joke
अक्षय कुमार, फराह खान और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आगामी रियलिटी गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। वो शो में बतौर होस्ट नजर आएंगे। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ निर्माता-निर्देशक और फराह खान के भाई साजिद खान नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में अक्षय और रितेश मिलकर फराह खान के पॉपुलर कुकिंग व्लॉग्स का मजाक उड़ाते हैं। अब इस प्रोमो पर फराह खान ने प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय और रितेश को मजेदार जवाब दिया है। फराह का ये जवाब दोनों कलाकारों के साथ उनकी दोस्ती को दर्शाता है।

विज्ञापन

अक्षय ने दिखाया साजिद खान के अस्पताल का बिल
प्रोमो में अक्षय कुमार साजिद खान के अस्पताल का बिल दिखाते हैं। दरअसल, हाल ही में साजिद का एक दुर्घटना में पैर टूट गया था और उनकी सर्जरी हुई थी। फिर बिल का टोटल करते हुए अक्षय बताते हैं कि कुल खर्च 20 लाख रुपए आता है। फिर अक्षय मजाक में कहते हैं कि वह चाहते हैं कि साजिद 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में कम से कम 20 लाख रुपए जीतें। इस पर साजिद चुटकी लेते हुए कहते हैं, ‘अगर मैं कमाई नहीं करूंगा, तो दिक्कत होगी क्योंकि अस्पताल वाले मुझे फिल्म सिटी के बाहर ढूंढ रहे हैं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @sonytvofficial


 

अक्षय-रितेश ने लिए फराह के मजे
इसके बाद अक्षय कुमार मजे लेते हुए कहते हैं, ‘मुझे पता है तेरे पास एक बहन भी है जो पैसे बहुत कमाती है। इस पर रितेश कहते हैं, ‘लोगों के घर में जा जाके काम कर रही है। साजिद कहते हैं, ‘खाना पका पका के।’ तभी रितेश मजे लेते हुए कहते हैं, ‘खाना भी पका रही है और लोगों को भी पका रही है।’ जाहिर है कि अक्षय, रितेश और साजिद फराह खान के कुकिंग व्लॉग्स की मजाक उड़ाते हैं। इनमें वह मशहूर हस्तियों के घर जाती हैं, खाना बनाती हैं और उनसे खुलकर बातचीत करती हैं।

फराह ने दिया जवाब
अब तीनों की इस मस्ती पर फराह खान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। फराह खान ने इस प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर री-शेयर किया है। इसके साथ ही इसमें अक्षय, रितेश और साजिद को टैग करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पास सिर्फ एक शब्द है...!’ अब फराह खान का ये जवाब काफी वायरल है।



यह खबर भी पढे़ेंः ‘ऐसे ही नहीं छोडूंगा..’, धोखाधड़ी मामले पर पलाश मुछाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रतिष्ठा के नुकसान पहुंचा रहे

27 जनवरी से शुरू होगा ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’
अक्षय कुमार की होस्टिंग वाला ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ 27 जनवरी से सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर पर प्रसारित होगा। शो के कई प्रोमो सामने आए हैं। शो के पहले एपिसोड में रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और श्रेयस तलपड़े भी अतिथि के तौर पर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed