कश्मीर की सर्दियों में शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन, इस निर्देशक के साथ फिर बनी जोड़ी; सामने आया बीटीएस वीडियो
Kartik Aaryan BTS Video: कार्तिक आर्यन का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कश्मीर में उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। यहां देखें वायरल वीडियो में किस अंदाज में दिखे कार्तिक…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक एक बार फिर ‘चंदू चैंपियन’ के बाद निर्देशक कबीर खान के साथ शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग इन दिनों जम्मू-कश्मीर में चल रही है। अब शूटिंग के सेट से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कार्तिक सेट पर घूमते नजर आ रहे हैं।
सेट पर ऐसे नजर आए कार्तिक
फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से जो वीडियो सामने आया है, उसमें कार्तिक आर्यन सर्दी से बचने के लिए सिर पर कैप (टोपी) लगाए और कश्मीरी फेरन (बड़ा सा ओवरकोट) पहने नजर आ रहे हैं। कार्तिक सेट पर गंभीर मुद्रा में टहलते नजर आ रहे हैं। जबकि सेट पर फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
#KartikAaryan spotted shooting for his next in Kashmir, with director #KabirKhan & Mini Mathur pic.twitter.com/N3bMa78WkC
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) May 19, 2026विज्ञापन
स्पोर्ट्स ड्रामा होगी फिल्म?
हालांकि, फिल्म को लेकर अभी कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरों के मुताबिक कार्तिक कबीर खान के साथ एक और स्पोर्ट ड्रामा की ही शूटिंग कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म किकबॉक्सिंग चैंपियन तजमुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित है। इसमें कार्तिक एक किकबॉक्सिंग कोच के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में कश्मीर के एक छोटे से कस्बे से भारत के सबसे कम उम्र के किकबॉक्सिंग विश्व चैंपियन और जूनियर वर्ग का विश्व खिताब जीतने वाले पहले कश्मीरी बनने तक तजमुल इस्लाम के जीवन के सफर को दिखाया जाएगा।
2027 में रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के लिए एक बार फिर काफी मेहनत की है। ‘चंदू चैंपियन’ की तरह इस फिल्म के लिए भी उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग की है और अपनी बॉडी पर ध्यान दिया है। फिल्म की शूटिंग श्रीनगर और पहलगाम में बड़े पैमाने पर होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। जबकि मेकर्स की नजरें फिल्म को 2027 में रिलीज करने पर हैं।
कबीर खान के साथ कार्तिक कर चुके हैं ‘चंदू चैंपियन’
कार्तिक ने इससे पहले कबीर खान के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में काम किया था। फिल्म के लिए कार्तिक ने काफी मेहनत की थी और जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी और कार्तिक के काम को भी काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर कार्तिक कबीर खान के साथ अगली फिल्म को लेकर तैयार हैं।
कार्तिक की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
कार्तिक के पास इसके अलावा भी काई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें अनुराग बसु की आगामी रोमांटिक फिल्म और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ‘नागजिला’ जैसे बड़े बजट की फिल्म शामिल है। अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी में कार्तिक के साथ श्रीलीला प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के इस साल अक्तूबर में रिलीज होने की संभावनाएं हैं। जबकि ‘नागजिला’ अगले साल फरवरी 2027 में रिलीज होगी।