फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kartik aaryan winning his first filmfare best actor award for chandu champion kabir khan feels proud

चैंपियन गिरता है रुकता नहीं, कार्तिक आर्यन ने पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर जताई खुशी, कबीर खान ने लिखा नोट

Sun, 12 Oct 2025 02:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 12 Oct 2025 02:55 PM IST
सार

Kartik Aaryan And Kabir Khan On Filmfare: कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता। कार्तिक ने इस मौके पर अपनी खुशी और भावनाओं को साझा किया। वहीं फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने भी कार्तिक के लिए एक भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन
kartik aaryan winning his first filmfare best actor award for chandu champion kabir khan feels proud
कार्तिक आर्यन और कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirkhankk, kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' के लिए अपना पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीतने के बारे में खुलकर बात की। वहीं कार्तिक आर्यन को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतते देख कबीर खान को गर्व महसूस हुआ।
विज्ञापन

कार्तिक का पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्मफेयर के दौरान की कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही उन्होंने लिखा, 'चैंपियन गिरता है... पर रुकता नहीं।' कार्तिक ने बताया यह पल उनके लिए सपने जैसा है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक कबीर खान, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान नाडियाडवाला, मुरलीकांत पेटकर (जिनकी कहानी पर फिल्म बनी), सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी, संगीतकार प्रीतम और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। कार्तिक ने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी सपने देखने वालों के लिए है जो हार नहीं मानते।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर खान ने की कार्तिक की तारीफ
कबीर खान ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही उनकी तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कार्तिक के प्रदर्शन पर गर्व है।' उन्होंने लिखा, 'कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका को बखूबी निभाया और एक अभिनेता के रूप में उनकी मेहनत और लगन काबिल-ए-तारीफ है।' कबीर ने कार्तिक को एक ऐसा अभिनेता बताया जो न सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में देता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण किरदार भी निभाना चाहता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kabir Khan (@kabirkhankk)




यह भी पढ़ें: 'मडगांव एक्सप्रेस' से पूरी हुई कुणाल खेमू की बचपन की ख्वाहिश, फिल्फेयर ने किया सपना पूरा, सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के बारे में
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल) का पुरस्कार मिला, जबकि आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) का पुरस्कार जीता। इस समारोह में साल की बेहतरीन फिल्मों और अभिनय को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: नव्या नवेली नंदा ने फिल्मफेयर की खास रात की दिखाई झलक, नानी जया, मां श्वेता और मामू अभिषेक के साथ दिए पोज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed