फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif calls Made In Heaven 2 must watch Actress praises Sobhita Dhulipala and Arjun Mathur

Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने ‘मेड इन हेवन 2’ को बताया मस्ट वॉच, अभिनेत्री ने की शोभिता और अर्जुन की जमकर तारीफ

Sat, 19 Aug 2023 04:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 19 Aug 2023 04:56 PM IST
सार

इस सीरीज को हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है। ऐसे में हाल ही में, कटरीना कैफ ने इस शो की तारीफ करते हुए इसे मस्ट वॉच कह दिया है।

विज्ञापन
Katrina Kaif calls Made In Heaven 2 must watch Actress praises Sobhita Dhulipala and Arjun Mathur
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। इस वेब सीरीज के कंटेंट को भी लोगों ने खूब सराहा था। यह सीजन न सिर्फ सुपरहिट रहा था बल्कि इसे एम्मी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिल चुका है। तब से फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे और उनका इंतजार भी सफल हुआ है। इस सीरीज को हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है। ऐसे में हाल ही में, कटरीना कैफ ने इस शो की तारीफ करते हुए इसे मस्ट वॉच कह दिया है।

विज्ञापन
 

मेड इन हेवन सीजन 2 को दर्शकों की मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया
‘मेड इन हेवन सीजन 2’ का प्रीमियर 10 अगस्त को हुआ और इसे दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा निर्मित यह शो दो वेडिंग प्लानरों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करते हुए भव्य शादियों के आयोजन की चुनौतियों से भी निपटते हैं। मेड इन हेवन 2 में शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन और अन्य सितारे मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं।

विज्ञापन
 

Vijay: 'थलापति 68' में डबल रोल में नजर आएंगे विजय? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन


कटरीना ने की शो की तारीफ
एक तरफ तो यह शो लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। वहीं, कटरीना कैफ और जीनत अमान ने भी साझा किया कि उन्होंने शो देखा और उन्हें यह बेहद पसंद आया है। कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्हें मेड इन हेवन 2 देखना कितना पसंद है। अभिनेत्री ने लिखा, 'वाह! क्या शो है। पूरे सीरीज के दौरान ऐसा समय याद नहीं आता जब मुझे पूरा सीजन एक ही बार में खत्म करना होता था। सभी किरदार आपको बांधे रखते थे।'

 

Sunny Deol: 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद अब एक और सीक्वल में नजर आएंगे सनी देओल, जल्द होगा एलान


जीनत अमान ने भी की थी सीरीज की तारीफ
इस बीच, जीनत अमान ने भी शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘मेड इन हेवन 2’ की टीम को बधाई दी। अभिनेत्री ने लिखा, 'मेड इन हेवन के पूरे कलाकारों और क्रू को दूसरे सीजन के लिए बधाई! मैंने कल रात ही इसे देखना समाप्त किया।'








 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed