कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते पर बोलना हर्षवर्धन कपूर को पड़ा भारी, अभिनेत्री हुईं खफा
इन दिनों कटरीना उरी अभिनेता विक्की कौशल के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि इन दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में इनके रिश्ते की चर्चा हमेशा होती रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटरीना कैफ फिल्म जगत की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को दुनिया के सामने लाना बिलकुल भी पसंद नहीं करतीं हैं। लेकिन किसी न किसी तरह से उनके प्यार की कहानी दुनिया के सामने आ ही जाती है। इन दिनों कटरीना उरी अभिनेता विक्की कौशल के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि इन दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में इनके रिश्ते की चर्चा हमेशा होती रही है। हाल ही में हर्षवर्धन कपूर ने एक चैट शो के दौरान कटरीना और विक्की कौशल के रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि कटरीना और विक्की सच में रिश्ते में हैं। लेकिन इन दोनों के रिश्ते पर खुलासा करना अब हर्षवर्धन को काफी भारी पड़ा है।
हर्षवर्धन कपूर से नाराज हुई कटरीना कैफ
हर्षवर्धन ने तो मजाक में चैट शो में ये बात कह दी, लेकिन ये बात कटरीना को बिलकुल पसंद नहीं आई। रिपोर्ट्स की मानें तो हर्षवर्धन की इस हरकत से कटरीना उनसे बहुत खफा हैं। कटरीना कैफ को ये बिलकुल गवारा नहीं कि उनका निजी जीवन किसी गॉसिप चैट शो का हिस्सा बने। उनकी एक करीबी दोस्त के हवाले से बताया गया कि 'हर्षवर्धन का कोई मतलब नहीं था कि वो कटरीना के निजी रिश्ते के बारे में किसी चैट शो में बात करें।' उन्होंने आगे कहा, 'कटरीना हर्षवर्धन को जानती तक नहीं हैं, अगर जानती भी हैं तो हर्षवर्धन का कोई हक नहीं बनता कि वो कटरीना कैफ की इजाजत के बिना उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में इस तरह खुल्लम-खुल्ला बातचीत करें।'
रणबीर से ब्रेकअप के बाद रिश्तों को लेकर कटरीना हुईं सावधान
उनकी दोस्त का ये भी कहना है कि कटरीना अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सावधानी बरतती हैं। जब वो रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में थीं और उनका रिश्ता मीडिया के सामने आया था तो उस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब वो नहीं चाहतीं कि उनकी जिंदगी में दोबारा ऐसा कुछ हो। इसलिए वो विक्की संग जितना हो सकें अपने रिश्ते को गुप्त रखना चाहती हैं।
हर्षवर्धन ने चैट शो में किया था कैट-विक्की के रिश्ते का खुलासा
एक चैट शो के दौरान हर्षवर्धन ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ के रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि विक्की और कटरीना साथ में हैं, यह सच है। बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनके लिए अब काफी परेशानी खड़ी होने वाली है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वो अपने रिश्ते को लेकर खुले हुए हैं।' हर्षवर्धन की ये बात बिलकुल सच हुई और वाकई उनके लिए मुसीबत आ गई, क्योंकि कटरीना इस बात को लेकर उनसे काफी खफा हैं।